Spoiler Alert: अनुपमा में आएगा बिग बॉस वाला ट्विस्ट, नई चुनौती का कैसे सामने करेगा परिवार?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: एक भयानक एक्सीडेंट में किसी तरह अंश तो बच जाएगा, लेकिन प्रांशी की अभी भी जान पर बनी होगी। देखना यह है कि क्या दोनों परिवार एक होकर भी उस बच्ची को बचा पाएंगे या नहीं।

Anupamaa Spoiler Alert
अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को बिग बॉस जैसा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंश और प्रांशी चोटिल हो जाएंगे और क्योंकि मामला सीरियस होगा इसलिए अनुपमा का परिवार अंश को प्रांशी के बारे में नहीं बताएगा। क्योंकि उन्हें लगेगा कि अगर अंश को बताया तो वह बहुत ज्यादा परेशान हो जाएगा। उधर कोठारी परिवार भी प्रांशी की तबीयत को लेकर बहुत चिंतित होगा। वसुंधरा कोठारी पंडित जी को बुलाएंगी और घर में पूजा-पाठ रखवाने की बात करेंगी।

प्रांशी को बचाने के लिए एकजुट हुए दोनों परिवार

पंडित जी बताएंगे कि वसुंधरा कोठारी के परिवार को अपने समधियाने के साथ मिलकर जप करना होगा। अनुपमा की फैमिली भी इस बात के लिए मान जाएगी, क्योंकि यहां मामला दोनों परिवारों का होगा। जब दोनों फैमिली एकजुट होंगी तभी घर के बाहर मीडिया पहुंच जाएगा और अनुपमा-प्रेम पर मिलीभगत करके ऑडियंस को बेवकूफ बनाने का आरोप लगेगा। भीड़ और मीडिया आरोप लगाएंगे कि कॉम्पटिशन जैसा कुछ नहीं है, दोनों फैमिली मिलकर सिर्फ पब्लिक को बेवकूफ बना रही हैं। तभी प्रोड्यूसर आ पहुंचेंगे।

शो के प्रोड्यूसर संभालेंगे हालात

मामले को संभालते हुए प्रोड्यूसर्स मीडिया से कहेंगे कि यहां जो कुछ भी हो रहा है, वो भी कॉम्पटिशन का हिस्सा है। मीडिया को प्रोड्यूसर्स बताएंगे कि कॉम्पटिशन का ही एक राउंड इस बार शाह निवास में होना है, इसीलिए दोनों परिवार एक साथ जमा हुए हैं। बाद में जब अनुपमा और बाकी लोग जब इस बात की खिलाफत करेंगे कि क्यों प्रोड्यूसर्स ने मीडिया के सामने झूठ बोला तो वो दोनों के नुकसान की धमकी देंगे और टास्क समझाएंगे कि दोनों को अब बिगाड़ी हुई सिचुएशन्स खुद ही संभालनी होगी।

अनुपमा में बिग बॉस वाला ट्विस्ट

अगला टास्क यह होगा कि दोनों ही परिवारों में दो-दो टुकड़ियां (टीम) बनाई जाएंगी और इन दोनों टुकड़ियों के बीच टास्क ये होगा कि एक आदेश देगा और दूसरी टीम को आदेश सुनना होगा। ये टास्क पूरी तरह कैसे किया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन इतना साफ है कि इस टास्क में काफी मजा आने वाला है। क्योंकि शो के प्रोड्यूसर्स कहकर जाएंगे कि बच्ची की तबीयत की उन्हें भी फिक्र है, लेकिन टास्क चलते रहना चाहिए। क्योंकि वो सीसीटीवी की मदद से परिवार के सभी सदस्यों पर नजर बनाए रखेंगे। अब शाह निवास बिग बॉस हाउस में तब्दील हो चुका है, क्योंकि हर मेंबर सीसीटीवी की नजर में है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीअनुपमा में आएगा बिग बॉस वाला ट्विस्ट, नई चुनौती का कैसे सामने करेगा परिवार?