Spoiler Alert: अनुपमा को नाम लेकर बुलाएगा प्रेम, अंश के सिर पर होगा खून सवार और फिर..
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम और अंश का जोरदार झगड़ा और मारपीट के दौरान दिग्विजय को चोट लग जाएगी।

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुपमा को एक बड़ी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट मिल जाएगा और उसके कैफे में खुशी का माहौल होगा। यह बात जब प्रेम और श्रुति को पता चलेगी तब वो हमेशा की तरह खिसियाते और नई साजिशें रचते नजर आएंगे। बजाए अपने कैफे पर काम करने के, दोनों का वक्त इस चीज में जाता है कि कैसे अनुपमा के कैफे में चीजें खराब की जाएं। जब 'अनु की रसोई' में सेलिब्रेशन खत्म होगा तो प्रेम बौखलाया हुआ वहां पहुंच जाएगा और प्रेरणा पर धोखेबाजी का आरोप लगा देगा।
प्रेरणा कराएगी प्रेम का सच से सामना
प्रेम कहेगा कि प्रेरणा ने पहले तो धोखा देकर उसके कस्टमर अनुपमा को दिलवा दिए, और अब उसकी बिजनेस डील भी अनुपमा को दिलवा रही है। प्रेरणा उसे समझाएगी कि जिस बिजनेस डील की वो बात कर रहा है, वो असल में प्रेरणा ने ही प्रेम को सुझाई थी। जब उसने उसकी कद्र नहीं की और उसे अपने कैफे से निकाल दिया, और उसके बाद उसे वहां से कॉलबैक आया, तो क्या वह अपना काम करना बंद कर दे? प्रेरणा कहेगी कि इतनी ही फिक्र थी तो खुद कॉल करके वो डील लेता। प्रेरणा साफ कहेगी, “जब तुझे अपना काम करना नहीं आता है, तो मैं क्या करूं। खुद लापरवाह होकर मौका गंवा देता है और फिर बच्चों की तरह दूसरों पर आरोप लगाने लगता है।”
इसलिए अंश के सिर पर हुआ खून सवार
बात तब बिगड़ जाएगी जब अंश बीच में दखल देगा और प्रेम उसके सामने ही 'अनुपमा जोशी' को उसका नाम लेकर बुलाएगा। जब अंश कहेगा कि तूने अनु मां का नाम कैसे लिया? तो प्रेम कहेगा- वो इसी लायक है। यह सुनते ही अंश के सिर पर खून सवार हो जाएगा और वह प्रेम को धक्का मार देगा। इस पर प्रेम और भड़क जाएगा और अंश को पीटना शुरू कर देगा। जब दिग्विजय आकर बीच-बचाव करने की कोशिश करेगा तो पागलपन में प्रेम उन्हें भी चोट लगा देगा। दिग्विजय के सिर के खून निकल आएगा और तब सिचुएशन में अनुपमा की एंट्री होगी। अनुपमा की दहाड़ सुनकर दोनों शांत हो जाएंगे।
प्रेम की वजह से दिग्विजय को लगेगी चोट
अनुपमा समझाएगी कि दोनों कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हो, बिना यह देखे कि तुम्हारे झगडे़ में बड़ों को चोट लग गई। अनुपमा जब प्रेम और अंश दोनों को डांट रही होगी तो प्रेम कहेगा कि उसे उनका भाषण नहीं सुनना है। तब अनुपमा कहेगी कि उसे अगर उसका भाषण नहीं सुनना है और उसकी शक्ल नहीं देखनी है तो वह उसके कैफे में कर क्या रहा है? इस पर प्रेम फिर से प्रेरणा और उसकी बिजनेस डील चुराने का आरोप लगा देगा। वह जाने से पहले अनुपमा और उसके कैफे को बर्बाद करने की धमकी देगा। इसके बाद श्रुति उसे लेकर वहां से चली जाएगी। कहानी में आगे और क्या ट्विस्ट आने वाले हैं, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


