Spoiler Alert: क्या अनुपमा बचा पाएगी बेटी का सुहाग? स्पेशल एपिसोड में आएगा यह महाट्विस्ट
Anupamaa Special Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें दिए गए हैं कुछ जरूरी हिंट।

Anupamaa 17 May Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रविवार के धमाकेदार एपिसोड के बाद सोमवार को अब मेकर्स वट सावित्री व्रत पर एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट करेंगे। इस खास एपिसोड की एक झलक मेकर्स ने जारी की है, इसमें दिखाया गया है कि पूरा कोठारी परिवार साथ मिलकर वट सावित्री का प्रत रखेगा और अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेगा। स्पॉयलर वीडियो में मीता, ख्याति, राही, श्रुति और प्रेरणा समेत लीला, परी और बाकी औरतों को भी वट सावित्री के व्रत की पूजा करते हुए दिखाया गया है।
अनुपमा को आएगी एक अजीब सी गंध
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इधर सभी औरतें एक बड़े से बरगद की पूजा कर रही हैं और उसकी परिक्रमा करते हुए उसके चारों तरफ एक धागा बांध रही हैं। इधर अनुपमा अपने रेस्त्रां के काम में लगी हुई है। काम के दौरान अनुपमा का ध्यान अचानक किसी गंध की तरफ जाएगा और वह मन में सोचेगी, 'तार जलने की स्मेल को पहले भी आई थी। प्रेम भी बिजली का काम कर रहा है, अगर कर रहा है तो उसने सब कुछ पहले ही चेक कर लिया होगा।' यह सोचकर अनुपमा निश्चिंत होकर आगे जाने लगेगी।
क्या अनुपमा बचा पाएगी प्रेम की जान?
अनुपमा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि प्रेम सीड़ी पर चढ़कर जहां बिजली का काम कर रहा है, वहीं नीचे कई तार फैले पड़े हैं और उनमें बिजली दौड़ रही है। अनुपमा पलटकर देखेगी तो उसे तारों से चिंगारियां छूटतीं साफ नजर आएंगी। अनुपमा सीढ़ियों से एक-एक कदम कर नीचे उतरते प्रेम को चिल्लाकर आगाह करने की कोशिश करेगी कि नीचे तारों से उसे करंट लग सकता है। लेकिन प्रेम उसकी आवाज नहीं सुनेगा। प्रेम अपने काम में लगा होगा। अनुपमा फिर कोशिश करेगी, लेकिन कंस्ट्रक्शन वर्क की वजह से हो रही आवाजों के चलते उसकी आवाज प्रेम तक नहीं पहुंचेगी।
पूजा के दौरान खंडित होगा राही का व्रत
उधर वट सावित्री व्रत की पूजा के दौरान राही के साथ एक अजीब संयोग होगा। वह जब वट सावित्री व्रत की पूजा के दौरान बरगद की परिक्रमा करते हुए धागा बांध रही होगी, तभी अचानक उसके हाथ से धागा टूट जाएगा। राही को फिक्र होगी और उधर अनुपमा और प्रेम के बीच बस कुछ ही कदमों की दूरी है, लेकिन क्या वह अपनी बेटी राही के सुहाग को बचा पाएगी? इस सवाल का जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने और हर एपिसोड का रिटेन अपडेट पढ़ने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


