प्रार्थना के निधन के बाद अनुपमा में क्या होंगे बदलाव, शिवम खाजुरिया ने दे दी सारी डिटेल्स
अनुपमा शो में प्रेम का किरदार निभाने वाले शिवम खाजुरिया ने बताया कि प्रार्थना के निधन के बाद शो में क्या बदलाव आने वाले हैं और शाह-कोठारी हाउस में क्या होगा।

अनुपमा शो में प्रेम के किरदार से घर-घर फेमस हुए शिवम खाजुरिया ने हाल ही में बताया कि शो में क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं। शो में जो ट्रैक चल रहा है उसमें प्रेम की बहन प्रार्थना मर जाती है, अनुपमा को बचाते हुए। अनुपमा को बचाने के लिए ना सिर्फ वह अपनी जान भी दे देती है बल्कि अपने पति और बेटी को भी अकेला छोड़कर चली जाती हैं। प्रार्थना के निधन से कोठारी और शाह परिवार के लोग टूट गए हैं। अब अनुपमा शो में लीप आएगा 1 साल का और अनुपमा अकेले देविका की बेटी की गोवा में परवरिश करेगी।
शिवम ने बताया क्या होने वाले हैं बदलाव
शिवम ने वहीं जूम से बात करते हुए बताया कि आगे कोठारी और शाह परिवार में क्या होगा प्रार्थना के निधन के बाद। वह बोले, प्रार्थना के निधन के बाद शाह और कोठारी परिवार में चीजें बदल जाएंगी। पराग कोठारी सदमे में होगा बेटी की मौत के बाद इसलिए वह विदेश चले जाएगा। वहीं मोटी बा कोठारी एम्पायर का पूरा चार्ज ले लेगी और गौतम को जिम्मेदारी देगी बिजनेस हैंडल करने के लिए।
प्रेम और राही की स्टोरी क्या होगी
जब प्रार्थना के बबी और राही और प्रेम के बॉन्ड के बारे में पूछा तो शिवम ने कहा, प्रांशी की परवरिश प्रेम और राही करेंगे। वहीं दोनों के बॉन्ड की बात करें तो उन्हें एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम नहीं मिलेगा। प्रेम अपना रेस्टोरेंट खोल लेगा वहीं राही दूसरे रेस्टोरेंट में काम करेगी तो उसका डायरेक्ट कॉम्पटीशन होगा पति के होटल के साछ। प्रेरणा भी प्रेम के रेस्टोरेंट में काम करेगी। राही और प्रेम बच्चे का ध्यान रखेंगे। दोनों एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन जिम्मेदारी उनके प्यार पर भारी पड़ जाएगी। प्रेरणा को अपनी गलती का एहसास होगा, लेकिन वह फिर भी रास्ता निकाल लेगी प्रेम के दिल तक पहुंचने के लिए।
कोठारी हाउस में होगा इनका दबदबा
शिवम ने यह भी बताया कि कोठारी हाउस में गौतम का दबदबा होने लगेगा। वह बोले, मोटी बा सारी जिम्मेदारी गौतम को दे देंगे इस वजह से अनिल काका को बुरा लगेगा। वहीं गौतम कोर्ट से ऑर्डर ले लेगा अंश को प्रांशी से ना मिलने के लिए।
सचिन की होगी एंट्री
बता दें कि सचिन त्यागी भी शो में एंट्री लेने वाले हैं लीप के बाद। वह एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। वैसे कहा जा रहा है कि वह अनुपमा में रुपाली का लव इंट्रेस्ट का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन ऐसा है कि नहीं यह शो में आकर पता चलेगा।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


