Twists: बापूजी सुनाएंगे अपनी जवानी के किस्से, आज का एपिसोड देगा 3 मेगा ट्विस्ट की आहट

Feb 16, 2026 05:10 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Serial Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल में आगे कई ट्विस्ट आने वाले हैं। एक तरफ जहां बापूजी और उनके दोस्त वाला नया ट्रैक शुरू हो गया है, वहीं दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में भी बहुत कुछ नया होने वाला है।

Twists: बापूजी सुनाएंगे अपनी जवानी के किस्से, आज का एपिसोड देगा 3 मेगा ट्विस्ट की आहट

अनुपमा सीरियल में कीर्ति और कपिल वाला किस्सा खत्म हो चुका है और अब आगे 3 ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जिनकी वजह से कहानी आगे बढ़ेगी। मेकर्स अब महीनों तक एक ही प्लॉट खींचने की बजाए जरूरी सामाजिक मुद्दों को उठा रहे हैं और इन्हें कम वक्त में इनके अंजाम तक पहुंचा कर आगे बढ़ रहे हैं। कीर्ति और कपिल वाले मुद्दे के बहाने अनुपमा सीरियल में पतियों के साथ होने वाले अन्याय और घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाया गया और अब आगे कई नए चैप्टर शुरू होने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं सीरियल के 3 अपकमिंग ट्विस्ट।

बापूजी सुनाएंगे अपनी जवानी के किस्से

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि घर पहुंचने पर अनुपमा को पता चलेगा कि बापूजी कहीं गायब हैं। किंजल से इस बारे में पूछने पर उसे पूरी बात पता चलेगी। वह जाकर बापूजी के पास बैठेगी और उनसे पूरी बात समझने की कोशिश करेगी। बापूजी थोड़े भावुक होंगे लेकिन फिर जब अनुपमा बात करना शुरू करेगी तो वह अपनी जवानी के किस्से सुनाते हुए खुश महसूस करेंगे। वो अपने दोस्तों की टोल के बारे में बताएंगे और बताएंगे कि कैसे वो सभी आशा पारिख के दीवाने थे।

एपिसोड में अब उठाया जाएगा यह मुद्दा

बापूजी बताएंगे कि वो सभी जिंदगी भर साथ रहने के सपने देखा करते थे, लेकिन उन्हें कहां पता था कि किस्मत उन्हें अलग कर देगी। बातों-बातों में बापूजी वो घटना भी बताएंगे कि कैसे पाखी-तोषू ने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया। इस पर अनुपमा खुद बापूजी को उनके दोस्त से मिलवाने का फैसला करेगी और उन्हें लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी। यहां उन्हें पता चलेगा कि बापूजी के दोस्त के सिर पर जोर की चोट लगी है और उनकी हालत ठीक नहीं है। माना जा रहा है कि एपिसोड में आगे घर के भीतर बच्चों द्वारा बुजुर्गों के साथ होने वाली हिंसा के बारे में दिखाया जाएगा।

अनुपमा के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

इतना ही नहीं उधर कोठारी मेंशन में प्रेम और राही ने पराग को यह सुझाव दिया है कि उन्हें अपने डायमंड बिजनेस को जल्द होने जा रहे एग्जिबिशन में लाना चाहिए। पराग को यह आइडिया बहुत अच्छा लगेगा लेकिन गौतम जानता है कि अगर बिजनेस चल गया तो उसे घर से फिर निकाल बाहर किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि गौतम इस एग्जिबिशन के दौरान कुछ गड़बड़ करने की कोशिश करेगा। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर शाह निवास में पाखी दिवाकर को पैसे पकड़ा चुकी है। एक बार फिर अनुपमा के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।