ये CBI से बतर जगह है…, रुपाली गांगुली ने अनुपमा के बारे में बात करते हुए कहा- यहां कोई तुर्रम खां नहीं है

ये CBI से बतर जगह है…, रुपाली गांगुली ने अनुपमा के बारे में बात करते हुए कहा- यहां कोई तुर्रम खां नहीं है

संक्षेप:

Anupamaa Fame Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बताया कि सेट पर क्या-क्या होता है। पढ़िए क्या बोलीं एक्ट्रेस।

Apr 10, 2024 06:54 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीआरपी की लिस्ट में ‘अनुपमा’ नंबर वन पर बना हुआ है। लोग इस सीरियल को खासकर इसकी लीड एक्ट्रेस को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन रुपाली गांगुली की एक्टिंग की तारीफ होती रहती है। ऐसे में रुपाली से पूछा गया कि उनके ऊपर कितना प्रेशर रहता है? इसका जवाब देते-देते रुपाली ने अपने सेट के कई सारे राज खोल दिए। पढ़िए क्या बोलीं एक्ट्रेस।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रुपाली गांगुली ने कहा…

टेलीचक्कर ने रुपाली से पूछा, ‘शो में जितने भी ट्विस्ट आते हैं उसे लेकर एक्टर्स पर बहुत ज्यादा प्रेशर रहता है कि अरे यार आप ऐसा परफॉर्म कर रहे हो, ये कर रहे हो। इस पर आप क्या कहना चाहेंगी?’ इसका जवाब देते हुए रुपाली बोलीं, ‘हमारे यहां कोई प्रेशर नहीं होता है रे बाबा। जैसे ही स्क्रिप्ट आती है आपको बता दिया जाता है और हमारे डायरेक्टर्स इतने मस्त हैं…यहां होता क्या है कि एक एक्टर को उतना ही पता होता है जितना वो स्क्रिप्ट में पढ़ता है…सिर्फ दो एपिसोड तक। उसके आगे ये यहां बताते नहीं हैं। ये सीबीआई से भी बतर जगह है। मतलब मुझे अभी तक नहीं पता कि अनुज की शादी कब होगी? या सुपरस्टार शेफ के अगले एपिसोड में क्या होगा?’

कोई भी वन टेक एक्टर नहीं है- रुपाली

रुपाली ने आगे कहा, ‘अनुपमा जैसा कैरेक्टर प्ले करने के लिए आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि आगे क्या होने वाला है ताकि वो लय बनी रहे। लेकिन हमारे डायरेक्टर्स इतने कमाल के हैं कि वे हमें पूरा गाइड कर देते हैं तो किसी भी एक्टर के लिए कुछ मुश्किल नहीं होता है। बेचारे दादा थरमाकॉल पकड़कर खड़े रहते हैं, कैमरे वाले दादा दिनभर लेंस से देखते रहते हैं, डायरेक्टर्स दिनभर अपना दिमाग लगाते रहते हैं, मेकअप मैन आकर आपका मेकअप कर देता है। एक्टर करता क्या है? सिर्फ डायलॉग्स याद करके बोलता ही तो है है और शॉट के खत्म होने के बाद वापस जाकर एसी में बैठ जाता है तो कोई तुर्रम खां नहीं है यहां पर। कोई भी एक्टर वन टेक एक्टर नहीं है।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।