Anupamaa: नए साल में मेकर्स ने दिया झटका, 'अनुपमा' से रातों रात बाहर हुई ये एक्ट्रेस, नाम सुन हिल जाएंगे फैंस

Jan 01, 2026 04:24 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ये शो तब से और भी ज्यादा दिलचस्प तब हुआ, जब इसमें एक्ट्रेस रिंकू धवन ने एंट्री की। यही नहीं, शो की टीआरपी बढ़ी हुई नजर आ रही है। शो में रिंकू ने रजनी की तौर पर एंट्री की थी। अनुपमा और रजनी के सीन्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Anupamaa: नए साल में मेकर्स ने दिया झटका, 'अनुपमा' से रातों रात बाहर हुई ये एक्ट्रेस, नाम सुन हिल जाएंगे फैंस

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न इस शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी हाई करते हैं। रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की कहानी इन दिनों मजेदार होती जा रही है। ये शो तब से और भी ज्यादा दिलचस्प तब हुआ, जब इसमें एक्ट्रेस रिंकू धवन ने एंट्री की। यही नहीं, शो की टीआरपी बढ़ी हुई नजर आ रही है। शो में रिंकू ने रजनी की तौर पर एंट्री की थी। अनुपमा और रजनी के सीन्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब अनुपमा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। शो एक रजनी के कैरेक्टर की छुट्टी होने वाली है।

बदलेगी शो की कहानी

अनुपमा में हाल ही में दिखाया गया कि रजनी ने अनुपमा से चॉल के पेपर्स पर भी साइन करवा लिया है। क्योंकि, अनुपमा का पूरा ध्यान भारती की शादी पर है। इसी वजह से अनुपमा और रजनी के बीच लड़ाई शुरू होने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ रजनी की हरकतों की वजह से फैंस उन्हें भला बुरा भी सुना रहे हैं, लेकिन हां इस किरदार के आने के बाद मजा भी काफी आ रहा है। लेकिन अब शो में मेकर्स या ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। अब शो के मेकर्स कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिससे नए साल पर शो की कहानी एकदम बदल जाएगी।

अनुपमा

शो से होगी रजनी की छुट्टी

क्या आप जानते हैं अनुपमा से जल्द ही रजनी का खेल खत्म होने वाला है। रजनी को बाहर करने को लेकर मेकर्स ने इसकी प्लानिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार रजनी का कैरेक्टर निभा रही रिंकू धवन जल्द ही शो को छोड़ने वाली हैं, जिससे शो में धमाका होगा। मेकर्स अब नए साल 2026 की शुरुआत में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ नया करने के चलते ही मेकर्स रजनी के कैरेक्टर को खत्म करने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजनी का खेल खत्म होने वाला है और अनुपमा के सामने उसका सच भी आ जाएगा, जिसके बाद रजनी को अनुपमा साइड कर देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू धवन 5 जनवरी को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;