Anupamaa Twist: कृति का दांव पड़ेगा उल्टा, अनुपमा खोलेगी पोल, मोटी बा होंगी परेशान
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में कृति दोबारा अपने घिनौना खेल खेलेगी। लेकिन इस बार अनुपमा सबूत के साथ उसपर वार करेगी।

‘अनुपमा’ की कहानी में नया मोड़ तब आता है जब कृति बदहवास हालत में चिल्लाते हुए हॉल में आती है। उसकी आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य वहां जमा हो जाते हैं। कृति फूट-फूटकर रोने का नाटक करती है और मोटी बा के सामने आरोप लगाती है कि कपिल ने उस पर हाथ उठाया है। कृति के घाव देख पराग का पारा चढ़ जाता है। पराग, कपिल को थप्पड़ मारता है। पराग का गुस्सा देख अनुपमा डर जाती है। अनुपमा, पराग को रोकती है और कहती है, ‘पराग जी रुक जाइए।’
अनुपमा दिखाएगी वीडियो
जहां सब कपिल को गुनहगार मान रहे थे, वहीं अनुपमा के पास सच्चाई का कुछ और ही सबूत था। अनुपमा, कृति के पास जाकर बेहद तल्ख लहजे में कहती है, ‘मैं आज तक आप जैसी औरत नहीं देखी है। आंखों से नहीं देखती तो विश्वास ही नहीं होता कि कोई औरत ऐसा भी कर सकती है।’ इसके बाद अनुपमा, अनिल की मदद से टीवी पर कृति और कपिल का वीडियो प्ले करती है। वीडियो में कृति खुद को मारते हुए नजर आती है। कृति, कपिल से कहती है, ‘चोट मैंने खुद को दी है ताकि दर्द तुम्हे हो।’ इसके बाद कृति जोर-जोर से हंसने लगती है।
अनुपमा का भाषण
वीडियो के खत्म होने के बाद अनुपमा कहती है, ‘बेटे और बेटियों, दोनों को एक ही सबक बचपन से सिखाना चाहिए कि बेटा दर्द का कोई जेंडर नहीं होता और अत्याचार चाहे किसी के साथ भी हो गलत है।’ मोटी बा, कृति की हकीकत देख दंग रह जाती हैं। वह कुछ कह नहीं पाती हैं। वह अपना सिर शर्म से झुका देती हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


