Anupamaa Promo: अनुपमा की जिंदगी में हुई इस नए शख्स की एंट्री, प्रोमो में दिखे आमने-सामने

Mar 08, 2026 01:25 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Promo: टीवी सीरियल अनुपमा में जिस ट्विस्ट का इंतजार हो रहा था उसका प्रोमो सामने आ गया है। नए प्रोमो में अनुपमा की नई जर्नी की शुरुआत गोवा में देखी जा सकती है। यहां उनकी मुलाकात सचिन त्यागी के किरदार से होने वाली है।

Anupamaa Promo: अनुपमा की जिंदगी में हुई इस नए शख्स की एंट्री, प्रोमो में दिखे आमने-सामने

टीवी सीरियल अनुपमा में तगड़ा ट्विस्ट आ गया है। कहानी में अब तक कई ट्विस्ट देखे गए हैं। लेकिन अब एक मौत होने वाली है और उसके बाद अनुपमा एक बार फिर अपना शहर बदल किसी दूसरी जगह अपना नया आशियाना बनाएगी। शो के नए प्रोमो में अनुपमा और नए किरदार का आमना सामना भी दिखा दिया है। यानी अगले हफ्ते से आने वाले एपिसोड में नई कहानी और कुछ नए किरदार दिखाए जाएंगे। एक बार फिर कहानी बदलने वाली है।

सीरियल में हुई अनुपमा के लिए सचिन त्यागी की एंट्री

अनुपमा का नया प्रोमो आया जिसमें दिखाया गया है कि वो गोवा के बीच पर अपने हेल्दी स्नैक बेचती नजर आ रही हैं। तभी समुंद्र की लहरों की वजह से अनुपमा अपना संतुलन खो बैठती हैं और अपने स्टाल समेत गिर जाती हैं। इसी दौरान होता है अनुपमा और इस नए शख्स का आमना सामना। दरअसल, अब अनुपमा की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री हो गई है। एक्टर सचिन त्यागी ने अनुपमा की कास्ट ज्वाइन की है। एक्टर गिरी हुई अनुपमा को उठाकर उनकी मदद करने के बजाय उल्टा उन्हें सीख देकर वहां से चला जाता है। अनुपमा ऐसा बर्ताव देख हैरान होती हैं। लेकिन सचिन की शो में एंट्री पूरी कहानी बदलने वाली है।

सचिन त्यागी के साथ शुरू होगा नया बांड

सीरियल के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो अनुपमा, प्रार्थना और अंश के साथ बेटी को लेकर मंदिर गई थीं। तभी वहां एक हादसा हो जाता है और अनुपमा को बचाने के चक्कर में प्रार्थना की डेथ हो जाती है। प्रार्थना की मौत के बाद इसका इल्जाम अनुपमा पर लगने वाला है। इसके बाद अनुपमा एक बार फिर अपना घर और परिवार छोड़कर किसी नए शहर में बस जाती हैं। ये नया शहर है गोवा। नए प्रोमो में भी अनुपमा को गोवा की बीच पर देसी स्नैक बेचते हुए देखा जा सकता है। अब सचिन और अनुपमा साथ में कोई बिजनेस करने वाले हैं या दोनों के बीच कोई रोमांटिक एंगल शुरू होने वाला है, ये देखने का इंतजार हो रहा है। ये नए एपिसोड मंगलवार से दिखाए जाएंगे।

अनुपमा फिर से करेगी स्ट्रगल

बता दें, सीरियल अनुपमा में फिर से कुछ सालों का लीप आने वाला है। प्रार्थना के साथ हुई दुर्घटना का जिम्मेदार अनुपमा को ठहराया जाएगा जिसके बाद वो शाह और कोठारी परिवार से रिश्ता खत्म कर आगे बढ़ जाएगी। नए एपिसोड में अनुपमा के स्ट्रगल को दिखाया जाएगा। इसके बाद सचिन त्यागी के किरदार के साथ उनका नया रिश्ता शुरू होगा। आगे की कहानी मजेदार होने वाली है जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।