Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा और श्रुति में होगी तीखी बहस, मां का फिर अपनों से ही है सामना

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा और श्रुति में होगी तीखी बहस, मां का फिर अपनों से ही है सामना

Anupamaa New Promo Video: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के गुरुवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और श्रुति की एक बार फिर मुलाकात होगी। वही श्रुति जिसने कई साल तक राही को अपनी बेटी की तरह पाला था। वही श्रुति जो अनुज से शादी करना चाहती थी। सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि अनुपमा एक मंदिर में गई होगी जहां उसके साथ एक कमाल का इत्तेफाक होगा। अनुपमा जब भीड़ से गुजर रही होगी तो एक औरत का लॉकेट टूटकर उसके हाथ में आ जाएगा। अनुपमा उस औरत को यह लॉकेट देने के लिए पीछे-पीछे भागेगी। लेकिन यह औरत तब तक वहां से जा चुकी होगी।

मंदिर में अनुपमा के साथ होगा इत्तेफाक

अनुपमा उलझन में पड़ जाएगी। उसकी समझ में नहीं आएगा कि अब वह कैसे यह लॉकेट उस औरत तक पहुंचाए। मुश्किल सुलझाने की कोशिश में वह इस लॉकेट को खेलकर देखेगी। वह सन्न रह जाएगी कि इस लॉकेड में दो तस्वीरें होंगी। पहली उसके पति अनुज कपाड़िया की फोटो होगी और दूसरी श्रुति की। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह सोच ही रही होगी कि यह भगवान की कैसी लीला है कि उसका अतीत फिर एक बार उसके सामने आ खड़ा हुआ है। तभी एक जानी-पहचानी आवाज अनुपमा को सुनाई पड़ेगी। एक औरत करेगी कि यह मेरा लॉकेट है। अनुपमा जब सिर उठाकर देखेगी तो श्रुति उसके सामने खड़ी होगी।

अनुपमा और श्रुति में होगी तीखी बहस

अनुपमा श्रुति से पूछेगी- कैसी हो? जवाब में श्रुति पलटकर अनुपमा से ही सवाल करेगी औ पूछेगी- जिसकी जान किसी और की मुट्ठी में हो। वो कैसी हो सकती है? वह अनुपमा के हाथों से यह लॉकेट छीन लेगी। अनुपमा के दिमाग में वो ढेरों पुरानी यादें कौंध जाएंगी और वह सोचने लगेगी कि क्या श्रुति एक बार फिर उससे उसका परिवार छीनने आई है। अनुपमा अपनी इनसिक्योरिटी छिपाते हुए श्रुति से कहेगी, 'तुम जब चाहो मेरी बेटी से मिलने आ सकती हो। पर मेरी बेटी के पास मां है।' अनुपमा की बात खत्म होते ही श्रुति जवाब देगी- सिर्फ नाम के लिए। श्रुति कहेगी कि अगर सचमुच उसके पास उसकी मां होती। तो आज राही बिलकुल अकेली नहीं होती।

अनुपमा का फिर है अपनों से ही सामना

साफ है कि अनुपमा को फिर एक बार अपना परिवार पाने के लिए लड़ना होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी उसकी सगी बेटी ही उसके खिलाफ है। इस बार दिग्विजय और बंकू और उनकी मुश्किलों का भी अनुपमा को सामना करना है। साथ ही शाह निवास में भी मुश्किलें बढ़ रही है। अनुपमा अभी इस बात से अनजान है कि बापूजी और लीला बा किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और कोठारी मेंशन में क्या कुछ चल रहा है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में आगे और क्या ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।