New Promo: अनुपमा करेगी अर्जुन-टीना पर थप्पड़ों की बारिश, फुल ऑफ एक्शन है यह नया प्रोमो वीडियो

Feb 23, 2026 02:55 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa New Promo Video: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें अनुपमा रवींद्र के बेटे अर्जुन और टीना का भूत उतारती नजर आ रही है। वह सबके सामने दोनों का सच लाएगी और रवींद्र और उसकी पत्नी को उसका हक दिलाएगी।

New Promo: अनुपमा करेगी अर्जुन-टीना पर थप्पड़ों की बारिश, फुल ऑफ एक्शन है यह नया प्रोमो वीडियो

Anupamaa New Promo: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे रुपाली गांगुली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोर्टल पर अपलोड किया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा अर्जुन और टीना को घसीटते हुए घर से बाहर लाती है और पब्लिक के सामने उन्हें खूब जलील करती है। वह दुनिया को बताएगी कि यह ऐसी औलाद है जिसने अपने उन मां-बाप को बुढ़ापे में दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया और उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया। अनुपमा के गुस्से का ज्वालामुखी जब फूटेगा तो बात बस यहीं तक सीमित नहीं रहेगी।

अर्जुन-टीना पर होगी थप्पड़ों की बारिश

अनुपमा को प्रोमो वीडियो में अर्जुन और टीना पर थप्पड़ों की बौछार करते दिखाया गया है। अनुपमा को इतना गुस्सा आ रहा होगा कि उसे अर्जुन-टीना को दी सकने वाली हर सजा कम लगेगी। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी की बात करें तो बापूजी को जब पता चलेगा कि उनका एक दोस्त अस्पताल में भर्ती है जो वह अनुपमा को साथ उससे मिलने दिल्ली गए। दिल्ली में उन्हें पता चलेगा कि हंसमुख शाह का दोस्त रवींद्र बहुत बुरी हालत में सड़क पर पाया गया। बापूजी और अनुपमा को पता चलेगा कि उसके बेटे ने रवींद्र को सड़क पर छोड़ दिया था और उसकी पत्नी दूसरे बेटे के पास नौकरानी जैसी हालत में रह रही है।

'गलती की माफी होती है, गुनाह की नहीं'

अनुपमा इसके बाद रवींद्र के बेटे को सबक सिखाने के लिए उसके घर पहुंची। सीरियल का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है इसे पोस्ट करते हुए मेकर्स ने लिखा- गलती की माफी होती है, गुनाह की नहीं। पापों का घड़ा भर चुका है और अब अनुपमा उसे फोड़ने वाली है। प्रोमो वीडियो में अनुपमा को यह कहते दिखाया गया है, 'यह जो पाप तुमने किया ना, ये जन्म-जन्म तक तुम्हारे साथ चलेगा। अपने मां-बाप को रुलाने का पाप। अपने मां-बाप को सताने का पाप। अपने मां-बाप को भूखा-प्यासा रखकर उन पर अत्याचार करने का पाप।

'बच्चों के लिए बस उतना ही कीजिए जितने...'

अनुपमा को अर्जुन और टीना को सड़क पर लाकर बेइज्जत करते हुए और यह कहते हुए दिखाया गया है कि बच्चों के लिए बस उतना ही कीजिए जितने के वो लायक हों। प्रोमो वीडियो देखकर कमेंट सेक्शन में लोग काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। सीरियल की कहानी इस वक्त काफी दिलचस्प अंदाज में आगे बढ़ रही है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीआरपी टॉपर सीरियल में आगे और क्या कुछ होने वाला है? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।