
Anupamaa Promo: अनुपमा को लगा 440 वॉट का झटका, नए प्रोमो में दिखी आने वाले ट्विस्ट की झलक
Anupamaa New Promo: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में शाह और कोठारी परिवार की लड़ाई के बाद अब नया ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट की झलक नए प्रोमो में भी दिखाई गई है।
अनुस्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आया है। इधर अनुपमा, कोठारी परिवार और शाह परिवार के बीच छिड़ी जंग में उलझी रहेगी। उधर रजनी धीरे-धीरे अपना काम करती रहेगी। गोदभराई में हुए तमाशे के बाद अनुपमा, प्रेरणा को शाह हाउस ले आएगी। सबकुछ नॉर्मल करने के बाद जब वह मुंबई पहुंचेगी तब उसे 440 वॉट का झटका लगेगा। उसकी पूर्वी छाया चॉल के सामने बुलडोजर खड़ा होगा। जी हां, सामने आए प्रोमो में यही दिखाया गया है।
प्रोमो में क्या दिखाया गया है?
अनुपमा, ईशानी और परी के साथ मुंबई पहुंचेगी। चॉल के सारे लोग बुलडोजर को घेरकर खड़े होंगे। अनुपमा बुलडोजर को देख चौंक जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि क्या हो रहा है। चॉल वाले अनुपमा से सवाल करेंगे। अनुपमा टूट जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या अनुपमा अपनी चॉल को टूटने से बचा पाएगी? क्या अनुपमा ये समझ पाएगी कि ये रजनी की चाल थी? क्या अनुपमा ये जान पाएगी कि इसमें पराग कोठारी का भी हाथ है?
यहां देखिए शो का नया प्रोमो
प्रोमो शेयर करते हुए स्टार प्लस ने लिखा, ‘Anupama पर आई नई मुसीबत! बुलडोजर के सामने क्या अनुपमा अपने घर को बचा पाएगी?’
क्या बोल रहे हैं लोग?
प्रोमो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि पहले अनुपमा कुछ दिन समझने में लगाएगी, लेकिन जब उसे समझ आ जाएगा कि उसके साथ रजनी ने धोखा किया है तब उसका गुस्सा फुटेगा। एक ने लिखा, ‘ये अनुपमा है। ये कुछ भी कर सकती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘कुछ दिन ड्रामा दिखाया जाएगा। वही सेम स्टोरी होगी। कुछ दिन परेशान और फिर फाइटबैक।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




