Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa New Promo Anu to start anu ki rasoi again gaurav khanna anuj kapadia photo
Anupamaa Promo: ‘अनुपमा’ में होगी गौरव खन्ना की वापसी? शो का नया प्रोमो देख हैरान हुए फैंस

Anupamaa Promo: ‘अनुपमा’ में होगी गौरव खन्ना की वापसी? शो का नया प्रोमो देख हैरान हुए फैंस

संक्षेप:

Anupamaa Promo: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आया है। प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा मुंबई नहीं जाएगी। वह अहमदाबाद में ही रहेगी और एक बार फिर अपनी रसोई शुरू करेगी।

Wed, 29 Oct 2025 07:59 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आया है। ये प्रोमो स्टार प्लस या डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन ने नहीं शेयर किया है। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में अनुपमा मुंबई में नहीं बल्कि अहमदाबाद में ही अपनी नई शुरुआत करती नजर आ रही है। वह एक बार फिर ‘अनु की रसाेई’ को खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनुज कपाड़िया की फोटो

प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा ‘अनु की रसोई’ का बैनर सिने से लगाती है और कहती है, ‘कपाड़िया जी एक बार फिर हमारा सपना पूरा करने जा रही हूं।' इसके बाद अनुपमा, अनुज की यादों में खो जाती है। अनुपमा कहती है, 'लेकिन आपके बिना कैसे करूंगी? काश! आप भी यहां होते।’ इसके तुरंत बाद एक शख्स अनुपमा से टकराता है। उस शख्स के पास एक सूटकेस होता है और उस सूटकेस पर ‘एकके’ लिखा होता है। इतना ही नहीं, उसके सूटकेस से अनुज कपाड़िया की तस्वीर भी गिरती है।

क्या बोल रहे हैं लोग?

अब सवाल यह उठता है कि अनुज कपाड़िया की फोटो लेकर घूमने वाला ये शख्स कौन है? इसका अनुज कपाड़िया से क्या कनेक्शन है? क्या अनुज जिंदा है? क्या अनुपमा में अनुज कपाड़िया की फिर से एंट्री होने वाली है? अगर ‘हां’ तो क्या इस रोल के लिए गौरव खन्ना को ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आना पड़ेगा? या गौरव की जगह किसी नए एक्टर को अनुज कपाड़िया का रोल मिलेगा? फैंस द्वारा पूछे जारे रहे इन सारे सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।