
Anupamaa Twist: अनुपमा का फायदा उठाएगा ये शख्स, बा और अंश की बेगुनाही साबित करेगी राही
Anupamaa Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुपमा, अंश और बा पर मुसीबत आएगी। ऐसे में अनुपमा की दोस्त रजिनी सामने आएगी और उसे बचाएगी।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में बड़ा धमाका होने वाला है। अनुपमा, अंश और बा पर मुसीबत आएगी। एक तरफ, मुंबई पुलिस अनुपमा को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ, अहमदाबाद पुलिस गौतम की शिकायत के बाद बा और अंश को थाने लेकर जाएगी। उधर अनुपमा की बचपन की दोस्त रजनी उसकी बेगुनाही साबित करेगी। इधर राही, अंश और बा को इंसाफ दिलाएगी।
रजनी असली दोषियों को पुलिस के पास लेकर जाएगी और मीडिया के सामने अनुपमा की बेगुनाही साबित करेगी। रजनी कहेगी, ‘‘कुर्सी बचाना मेरा पेशा है। तुझे बचाना मेरा फर्ज।’ अनुपमा इमोशनल हो जाएगी। अनुपमा, रजनी से कहेगी, ‘अगर जिंदगी में कभी भी मैं तेरे किसी भी काम आ सकूं न तो बोलना जरूरी।’ रजनी कहेगी, ‘इस एहसान को तेरे सिर पर ज्यादा दिन तक नहीं रहने दूंगी। बस जब मदद मागूंगी तब मना मत करना।’ अनुपमा, रजनी की चाल से अनजान रहेगी और उसकी मदद करने के लिए राजी हो जाएगी।
जेल से बाहर निकलने के बाद अनुपमा, बा और अंश से बात करेगी। अनुपमा उन्हें समझाएगी। अनुपमा कहेगी, ‘जो निर्दोष होता है न बा उसका साथ समय देता है। कान्हा जी पर विश्वास रखिए। सब सही होगा।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




