Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa in hindi Gautam Gandhi and Parag Kothari to buy Anupama mumbai chawl
Anupamaa Twist: अनुपमा का जीना हराम करेगा गौतम, पराग कोठारी के साथ जाएगा मुंबई

Anupamaa Twist: अनुपमा का जीना हराम करेगा गौतम, पराग कोठारी के साथ जाएगा मुंबई

संक्षेप:

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में गौतम गांधी मुंबई जाकर अनुपमा का जीना हराम करेगा। वह अनुपमा को मुंबई में भी आराम से रहने नहीं देगा।

Nov 21, 2025 08:41 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में खूब सारे ट्विस्ट दिखाए जाएंगे। एक तरफ, अनुपमा मुंबई में अपनी, ईशान और परी की जिंदगी बनाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ, राजा तलाक के बाद टूट जाएगा। वह कोठारी हाउस में हंगामा खड़ा करेगा। वहीं अंश, शाह हाउस की जिम्मेदारी उठाने और प्रार्थना का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करेगा। इसी बीच गौतम मुंबई पहुंचेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंबई जाकर अनुपमा को परेशान करेगा गौतम

सामने आए प्रोमो के मुताबिक, मुंबई के जिस चॉल में अनुपमा रहती है गौतम उसी चॉल को तोड़ने की कोशिश करेगा। एक तरफ, अनुपमा अपने चॉल वालों के साथ धूमधाम से वूमेंस क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाएगी। दूसरी तरफ गौतम बिल्डर से बात करेगा। वह कहेगा, ‘मैं और पराग कोठारी अगले हफ्ते मुंबई आएंगे और कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। उस चॉल का नाम क्या बताया था? पूर्वी छाया चॉल? ठीक है।’

माही और राही की लड़ाई

प्रोमो के अलावा ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में माही, राही को नीचा दिखाते नजर आ रही है। माही, राही से कहती है, ‘सबके लिए चाय बनाइए और गौतम जी के लिए हल्दी वाला दूध।’ ये सुनकर राही भड़क जाती है। वह कहती है, ‘चाय बनाने के लिए नौकर हैं और गौतम जी का काम तुम खुद कर लो।’ माही, राही पर तंज कसती है। माही कहती है, ‘फिर आप क्या करेंगी?’ राही कहेगी, ‘मुझे पढ़ाई करनी है।’ माही कहेगी, ‘अच्छा बहाना है काम से बचने का। डिग्री पेड़ पर नहीं उगती है। टैलेंट से मिलती है जो आपके अंदर है नहीं।’ दोनों को बहस करता देख ख्याति बीच में आएगी और दोनों को चुप कराएगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।