
Anupamaa Twist: अनुपमा के सामने आएगी नई मुसीबत, अब ईशानी दिखाएगी अपने तेवर
Anupamaa Twist in Hindi: ‘अनुपमा’ की नातिन ईशानी हिरोइन बन जाएगी। वह सेट पर नखरे दिखाएगी। इतना ही नहीं, अपनी नानी अनुपमा की भी बात नहीं मानेगी। उन्हें भी तेवर दिखाएगी।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में ईशानी को बड़ा मौका मिलेगा। उसे एक शो में कास्ट किया जाएगा। ऐसे में उसके भाव बढ़ जाएंगे। वह न सिर्फ अपने डायरेक्टर के साथ, बल्कि अनुपमा के साथ भी बदतमीजी करेगी। ऐसे में अनुपमा भड़क जाएगी। वह पहले ईशानी को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन जब ईशानी नहीं समझेगी तब वह सबके सामने उसे सबक सिखाएगी। उसके घमंड को चकनाचूर करेगी।

क्या है पूरा मामला?
सास बहू और साजिश के मुताबिक, शूट के दौरान ईशानी फोन पर बात करने के लिए बाहर निकलती है। डायरेक्टर, ईशानी को रोकते हैं और कहते हैं कि उन्हें एक सीन शूट करना है। ईशानी मना कर देती है। ईशानी कहती है कि उसे कहा गया था कि शूट 2:30 बजे तक चलेगा, फिर भी वह 3 बजे तक रुक गई, लेकिन अब और देर तक सेट पर नहीं रुकेगी।

भड़केगी अनुपमा
डायरेक्टर, ईशानी को समझाने की कोशिश करते हैं कि शूट में लेट उसी के मेकअप और ड्रेस के ट्रायल की वजह से हुआ है। हालांकि, ईशानी, डायरेक्टर की बात नहीं सुनती है। वह डायरेक्टर के साथ बदतमीजी करने लगती है। जब अनुपमा ये सब देखती है तब वह दंग रह जाती है। अनुपमा उसे समझाती है कि लोगों को काम बहुत मुश्किल से मिलता है इसलिए काम की कद्र करनी चाहिए। हालांकि, ईशानी उसकी बात भी नहीं मानती है। ऐसे में अनुपमा अपना रौद्र रूप दिखाती है। अनुपमा की जिद के आगे ईशानी हार जाती है और उसे शूट करना पड़ता है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




