लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में धमाका होगा। अनुज सबके सामने अपने प्यार का इजहार करेगा। जी हां, राम नवमी के दिन अनुज, श्रुति और आध्या को बताएगा कि अनुपमा उसके लिए क्या है। सिर्फ श्रुति और आध्या को ही नहीं वह पूरी दुनिया को और खासकर अनुपमा को इस बात का एहसास दिलाने की कोशिश करेगा कि वह अभी उससे ही प्यार करता है।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, राम नवमी के दिन श्रुति और आध्या मिलकर अनुपमा और शाह परिवार का अपमान करेंगी। अनुज का पारा चढ़ जाएगा और वह गुस्से से आग बबूला हो जाएगा। वह इस बार चुप नहीं बैठेगा। वह सबके सामने अनु के प्रति अपने प्यार का इजहार करेगा। अनुपमा के प्रति अनुज के इस जुनून को देखने के बाद, आध्या इंडिया चली जाएगी।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आध्या अपने पॉप्स से गुस्सा होकर अनाथालय वापस चली जाएगी। जब ये बात अनुपमा को पता चलेगी तब उसका दिल टूट जाएगा। वह अनुज और आध्या के बीच में हस्तक्षेप करेगी और अपनी बेटी को अनाथालय से वापस लेकर आएगी।
बता दें, ये गॉसिप्स हैं। अभी तक इस ट्विस्ट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अगर सच में अनुज सबके सामने अपने प्यार का इजहार करेगा तो ये राम नवमी MaAn (anupaMA+ANuj) फैंस के लिए सबसे अच्छा दिन साबित हो सकता है। अनुपमा से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए लाइव हिन्दुस्तान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।