
मुझे बेइज्जत किया; पहली बार सोचा कि एक्सपोज करूं… सुधांशु पांडे ने गुस्से में दिखाए किसके मैसेज?
सुधांशु पांडे ने एक सिलेब ऐस्ट्रोलॉजर के डीएम अपलोड करके काफी चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। सुधांशु ने बताया कि उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कमेंट कर दिया तो ऐस्ट्रोलॉजर उन्हें टॉक्सिक मैसेज भेजने लगे।
सुधांशु पांडे का एक इंस्टाग्राम पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने इसमें एक सिलेब्रिटी ऐस्ट्रोलजर के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि एक पॉडकास्ट देखकर उन्होंने कमेंट कर दिया था। इसके बाद उस ज्योतिषी संजय जुमानी ने डीएम में सुधांशु पांडे के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सुधांशु ने उनके स्क्रीनशॉट्स भी लगाए हैं। उनके कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने लिखा है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है।

सुधांशु ने बताई आपबीती
सुधांशु ने अपने पोस्ट में लिखा है, अपने जीवन में पहली बार मैंने सोचा कि किसी को एक्सपोज करूं। मैंने एक दोस्त का पॉडकास्ट देखा जिसमें यह ऐस्ट्रोलॉजर बता रहे थे कि कैसे अपने बर्थ नंबर और करंट नंबर का टोटल करें वगैरह...मुझे समझ नहीं आया तो कमेंट कर दिया कि कुछ नहीं समझा तो मुझे लिखित में जवाब मिला जिसमें कैलकुलेशन को एक्सप्लेन किया गया था। जब भी ऐसा होता है तो लोग आपके डीएम में मैसेज कर देते हैं या पोस्ट पर ही। कुछ दिन बीत गए और मैं इस बारे में भूल गया।
संजय जुमानी ने भेजे टॉक्सिक मैसेज
सुधांशु आगे लिखते हैं, 'कल सुबह मैने अपना डीएम खोला तो बड़े न्यूमरोलॉजिस्ट और ऐस्ट्रोलॉजर संजय जुमानी की तरफ से मैसेज थे, मुझे याद आया कि करीब 25 साल पहले मैं इनसे मिला था और अपने नाम की स्पेलिंग चेंज करवाई थी। उसके बाद मैं इनसे कभी नहीं मिला। सोचिए संजय जुमानी जो अपने प्रिडिक्शंस और करेक्शंस से लोगों की जिंदगी बदलने का दावा करते हैं, लोग उनसे गाइड करने की उम्मीद करते हैं, मुझे ऐसे टॉक्सिक मैसेज भेजे हैं क्योंकि मैंने बस इतना कह दिया कि कुछ समझा नहीं। यह बहुत ही खतरनाक व्यवहार है।'
मुझे नीचा दिकाया, बेइज्जत किया
सोचिए अगर कोई, 'खासकर एक एक्टर कठिन समय से गुजर रहा हो, नेगेटिविटी मन में हो और जिंदगी में गाइडेंस चाहता हो और ऐसे टॉक्सिक मैसेज मिले तो वह कोई गलत कदम भी उठा सकता है क्योंकि पहले से ही टूटा हुआ होगा। कैसा इंसान है ये, ऐस्ट्रोलॉजी, न्यूमरोलॉजी तो भूल जाए, यह एक बुरा इंसान है। शुक्र है कि मैं मजबूत इंसान हूं और महाकाल की कृपा है। इसने मेरा मजाक उड़ाने की कोशिश की, नीचा दिखाया और इंसल्ट भी की।' सुधांशु ने आगे लिखा है कि यह बंदा किसा को गाइड नहीं कर सकता। इस तरह के ईगो के साथ किसी को गाइड नहीं कर सकता। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि ऐसा समाज मिले जहां ऐसी हमें अंदर से ऐसी निगेटिव ताकतों से मुक्ति मिले। हम सबको प्यार और सांत्वना की जरूरत है, ना कि गाली और ईगो की।
क्या लिखा है स्क्रीनशॉट्स में
सुधांशु ने जो स्क्रीनशॉट्स लगाए हैं उनमें लिखा है, 3501 दिए थे तूने घोंचू और मैंने तुमको कीमती समय और अडवाइस दी। जीपीएस का रोल है ऐस्ट्रोलॉजर का, हम नैनो को फरारी नहीं बना सकते। अपने टैलेंट को भी दोष दो। अपनी अकाउंट डिटेल बताओ तुम्हारा पूरा रिफंड भेज दूंगा। जबकि हमने तुम्हें कोई गारंटी नहीं दी थी, न कभी लोगों को भ्रमित किया। पुरानी स्पेलिंग लिखने के बाद नैशनल अवॉर्ड मिला? या फिल्मफेयर अवॉर्ड? सुधांशु के कमेंट सेक्शन में कुछ लोग अपना अनुभव लिख रहे हैं। एक ने लिखा है कि उनको भी गालियां मिल चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




