Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Fame Rupali Ganguly vs Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu Thi 2 Fame Smriti Irani Education Qualification
‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की स्मृति ईरानी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की स्मृति ईरानी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

संक्षेप:

Smriti Irani vs Rupali Ganguly: स्मृति ईरानी और रुपाली गांगुली दोनों टीवी की लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन दोनों में से पढ़ाई के मामले में कौन आगे है? आइए आपको बताते हैं।

Jan 07, 2026 10:07 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी जगत में दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। एक हैं 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और दूसरी हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फेम और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों सुपरस्टार्स की 'एजुकेशन क्वालिफिकेशन' क्या है? आइए जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
अनुपमा सीरियल का 14 दिसंबर 2025 का एपिसोड

रुपाली गांगुली

‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इतना ही नहीं, उन्होंने थिएटर में भी ट्रेनिंग ली है। दरअसल, उनका जन्म ही क्रिएटिव परिवार में हुआ था। रुपाली के पिता मशहूर फिल्ममेकर थे। उनका नाम अनिल गांगुली था।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी

‘तुलसी’ के किरदार से हर दिल पर राज करने वाली स्मृति ईरानी की एजुकेशन हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं तब उन्होंने चुनाव आयोग को बताया था कि वह ग्रेजुएट नहीं हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में साफ किया था कि उनका तीन साल का डिग्री कोर्स पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की कैटेगरी में लिखा था कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (कॉरेस्पोंडेंस) के "बैचलर ऑफ कॉमर्स पार्ट-1" में साल 1994 में एडमिशन लिया था, लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया था। उन्होंने राज्यसभा में अपने 2017 के हलफनामे में भी यही बात कही थी।

ये भी पढ़ें:अभिषेक या ऐश्वर्या, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक बनना चाहता था आर्किटेक
ये भी पढ़ें:पहचाना? 5वीं पास भी नहीं थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, आती थीं 6 लैंग्वेजेज
ये भी पढ़ें:क्रिकेटर विराट कोहली या बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, किसने की है ज्यादा पढ़ाई?
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।