अनुपमा फेम रुपाली गांगुली के घर में घंटों से बिजली गुल, लिखा- अगर यहां ये हाल है तो गांव-कस्बों में..
अनुपमा सीरियल में लीड रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के घर में बीते कई घंटों से बिजली गुल है और उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन पर गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस ने लिखा कि अगर देश की आर्थिक राजधानी में यह हालत है तो गांव-कस्बों में क्या हाल होगा।

भीषण गर्मी पड़ रही है और ज्यादातर राज्यों में लोगों की हालत खराब है। ऐसे में कई-कई घंटों तक बिजली कटौती किसी बुरे सपने से कम नहीं होती है। आम लोग तो इस दिक्कत से परेशान हैं ही, अनुपमा सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी अपनी हालिया X पोस्ट में यही शिकायत करती नजर आईं। रुपाली गांगुली ने शनिवार की सुबह 5.30 बजे ट्वीट किया कि उनकी बिल्डिंग में बीती रात 11 बजे से बिजली गुल है, उन्होंने सपोर्ट टीम से बात करने की कोशिश की तो एक चैटबॉट से उन्हें जो जानकारी मिली वो पूरी तरह गलत थी।
बिजली कटौती और लचर सिस्टम से परेशान
रुपाली गांगुली ने अपनी X पोस्ट में लिखा, 'हमारी बिल्डिंग और अन्य दो बिल्डिंग्स में रात 11 बजे से बिजली नहीं है। लाइट आती-जाती रही लेकिन रात के 1 बजे से यह बिलकुल नहीं है। आपका बेकार चैटबॉट बीते 4 घंटे से यही बता रहा है कि अगले 34 घंटे में दिक्कत हल कर दी जाएगी, और अब कह रहा है कि लाइट गई ही नहीं हुई है। और यह हाल मुंबई अदाणी ऑनलाइन का है।" रुपाली गांगुली साफ तौर पर यह समझ पा रही थीं कि अगर देश की आर्थिक राजधानी में यह हाल है तो अन्य जगहों पर लोग कितने परेशान होंगे।
अगर यहां ये हाल है तो छोटे कस्बों में तो...
रुपाली गांगुली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- अगर देश की आर्थिक राजधानी में यह हाल है, तो कल्पना करना मुश्किल है कि छोटे कस्बों और गांवों में लोग कितने परेशान हो रहे होंगे। एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक था। एक यूजर ने कमेंट किया- मदद के नाम पर सिर्फ बेवकूफ बनाया जाता है। मालूम हो कि रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। यह देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी सीरियल माना जाता है।
टीवी की दुनिया में रुपाली गांगुली का सफर
टीवी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'परवरिश' का हिस्सा रहीं रुपाली गांगुली ने जब अनुपमा सीरियल से छोटे पर्दे पर कमबैक किया तो दर्शकों के दिलों में उतर गईं। पूरा देश आज उन्हें अनुपमा नाम से ही जानता है। एक्ट्रेस ने एक आम गृहणी के किरदार में घर-घर में अपनी जगह बनाई है। बिग बॉस के हालिया सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना भी अनुपमा सीरियल से ही चमके थे। उन्हें बिग बॉस हाउस में सलमान खान ने भी टीवी के सुपरस्टार का टैग दिया था। रुपाली गांगुली के सीरियल में गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया (अनुपमा के पति) का किरादर निभाया करते थे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


