
‘GK की इमेज डाउन कर दी...’ इन दो शख्स संग कोजी होती नजर आईं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स
बीते दिनों आकांक्षा अपने एक पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में आई थीं। इस पोस्ट के बाद से ही गौरव और उनके तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया कि वो पोस्ट केवल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए ही था।
टीवी के पॉपुलर एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा अपने बेबाक अंदाज और चुलबुले नेचर के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों आकांक्षा अपने एक पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में आई थीं। उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही गौरव और उनके तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया कि वो पोस्ट केवल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए ही था। वहीं, अब इन सबके बीच आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा एक नहीं बल्कि दो लड़कों संग सबके सामने कोजी होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कमेंट कर उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं।
गौरव खन्ना की पत्नी की वीडियो वायरल
दरअसल, आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा दो लड़कों संग स्टेज पर नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक लड़के ने उन्हें जबरदस्ती अपनी ओर खींचा और डांस करने लगा। तभी दूसरा लड़का भी उनके साथ डांस करने करने और उन्हें अपने करीब लाने की कोशिश करता है। आकांक्षा के साथ ये दोनों शख्स ही कोजी होने नजर आ रहे हैं। आकांक्षा भी इन दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। आकांक्षा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस इवेंट में रेड कलर का लॉन्ग ड्रेस कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
लोगों ने किया ट्रोल
आकांक्षा चमोला का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक तरफ जहां लोग आकांक्षा के लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ उनकी इस हरकत पर कई यूसर्ज ने नाराजगी जाहिर की है। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'गौरव की इमेज बिल्कुल ही डाउन कर दी इस औरत ने।' एक दूसरा लिखता है, 'अब GK क्या करेगा।' एक ने लिखा, 'ये इन दिनों आदमियों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही है।' एक ने कहा, 'गौरव ने इससे शादी कैसे की अब तो तलाक पक्का है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




