जेल में रातें गुजार चुकी है Anupamaa की ये एक्ट्रेस, हुई थी 2 साल की सजा
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों मोटी बा का किरदार निभा रहीं दिग्गज एक्ट्रेस अलका कौशल की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उन्हें मां समेत 2 साल के लिए जेल जाना पड़ा था।

स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'अनुपमा' में इस वक्त अनुपमा और श्रुति की लड़ाई की दिखाई जा रही है। एक तरफ, श्रुति, राही और प्रेम को अनुपमा के खिलाफ करने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ, अनुपमा अपने अनुज के सपने को पूरा करने में लगी हुई है। इस बीच आपको सीरियल के उस एक्टर के बारे में बताते हैं जिसे दो साल की सजा हुई थी।
कौन है ये एक्टर?
इस एक्टर का नाम अलका कौशल है। अलका शाे में मोटी बा का किरदार निभा रही हैं। अलका को एक कानूनी विवाद के चलते अपनी मां के साथ 2 साल की जेल की सजा काटनी पड़ी थी।
क्या था पूरा मामला?
यह पूरा मामला साल 2015-2017 के दौरान का है। अलका और उनकी मां सुशीला बडोला ने एक सीरियल बनाने की योजना बनाई थी। इस प्रोजेक्ट को फंड करने के लिए उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के किसान अवतार सिंह से 50 लाख रुपये उधार लिए थे।
कैसे शुरू हुआ कानूनी विवाद?
जब अवतार सिंह ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, तो अलका और उनकी मां ने उन्हें 25-25 लाख के दो चेक सौंपे। डेट आने पर जब अवतार सिंह ने दोनों चेक बैंक में जमा किए तो वो बाउंस हो गए।
पैसे वापस न मिलने और चेक बाउंस होने के बाद, अवतार सिंह ने साल 2015 में मालेरकोटला की एक स्थानीय अदालत में अलका और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
मालेरकोटला कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अलका कौशल और उनकी मां को दोषी पाया और उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई।
जाना पड़ा जेल
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अलका ने संगरूर के सेशन कोर्ट में अपील दायर की। हालांकि, उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। जुलाई 2017 में संगरूर कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। इसके तुरंत बाद, एक्ट्रेस और उनकी मां को हिरासत में लेकर संगरूर जिला जेल भेज दिया गया।
2018 में हुईं जेल से रिहा
अदालती कार्यवाही पूरी होने और अपनी 2 साल की सजा काटने के बाद साल 2018 में अलका कौशल जेल से रिहा हुईं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एक बार फिर मनोरंजन जगत में वापसी की।
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
'क्वीन' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकीं अलका कौशल को टीवी इंडस्ट्री में 'कुमकुम', 'कबूल है' और 'स्वरागिनी' जैसे शोज में उनकी बेहतरीन अदाकारी और नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


