Anupamaa: 'राही पूरी तरह गलत भी नहीं है', अद्रिजा रॉय बोलीं- किसी भी बेटी को बुरा लगता
Anupamaa: अनुपमा सीरियल में अनुपमा की गोद ली बेटी राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इन दिनों काफी ट्रोल हो रही हैं। वजह है शो की कहानी में आ रहे ट्विस्ट। अब इस बारे में अद्रिजा ने खुद जवाब दिया है।

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा लगातार टीआरपी लिस्ट में कमाल कर रहा है। बीते कई सालों से यह सीरियल दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि शो में अद्रिजा रॉय की एंट्री कुछ महीने पहले ही हुई है। जहां एक तरफ अनुपमा सीरियल में पाखी और तोषू का किरदार शुरू से निगेटिव रहा है। वहीं अद्रिजा रॉय के किरदार को मेकर्स ने काफी वोलाटाइल रखा है। यानि कभी उसे एक अच्छी बेटी की तरह दिखाते हैं जो अपनी मां से बहुत प्यार करती है, तो कभी एक बिगड़ैल-बदतमीज लड़की की तरह दिखाते हैं जिसे अपनी मां से बात करने तक की तमीज नहीं है। अब अद्रिजा रॉय ने अपने किरदार पर मिल रहे पब्लिक रिएक्शन पर प्रतिक्रिया दी है।
पब्लिक के गुस्से पर अद्रिजा का रिएक्शन
अनुपमा सीरियल में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने बताया कि पब्लिक अपनी प्रतिक्रिया देने के मामले में कभी संकोच नहीं करती। एक्ट्रेस ने बताया कि शो में अभी चल रही स्टोरीलाइन और उनके किरदार की अप्रोच को लेकर बहुत से लोग खुश नहीं हैं। अद्रिजा रॉय ने बताया कि सोशल मीडिया और उनकी स्टोरी पर लोग बहुत गुस्से में रिएक्ट करते हैं। अद्रिजा रॉय ने बताया कि फैंस उन्हें 'देश की सबसे खराब बेटी' कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी एक बेटी अपनी मां के खिलाफ जाती है तो लोग उसे झट से बुरा बता देते हैं, बजाए यह देखे कि वह सही है या नहीं। उसे फौरन निगेटिव ढंग से ट्रीट किया जाता है।
'पूरी तरह गलत भी नहीं है राही कोठारी'
अद्रिजा रॉय ने कहा कि उन्हें अपने किरदार और खुद में फर्क साफ पता है। एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार लोग उनके निभाए किरदार का गुस्सा पर्सनली उन पर निकाल देते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने निजी जिंदगी में बाहर ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसकी वजह से लोग उन पर नाराज हों। जहां तक उनके किरदार की बात है तो अद्रिजा रॉय ने कहा कि 'राही पूरी तरह गलत भी नहीं है।' अद्रिजा रॉय ने कहा कि राही की जगह अगर कोई और भी बेटी होती तो उसे भी बुरा लगता। अद्रिजा रॉय ने बताया कि राही अपनी मां से क्यों नाराज है और उसके दिमाग में क्या चल रहा है जिसकी वजह से वो ऐसा बर्ताव कर रही है।
'कोई भी बेटी होती तो उसे भी बुरा लगता'
एक्ट्रेस ने कहा कि अनुपमा एक तरफ जहां प्रेम को अपना बेटा कहती है, वहीं दूसरी तरफ उसका सपना तोड़कर किसी और का सपना पूरा करने में लगी हुई है। अनुपमा अभी जिस तरह का बर्ताव कर रही है, उसके बारे में अद्रिजा रॉय ने कहा कि किसी भी बेटी को बुरा लगेगा। जहां एक तरफ अनुपमा सीरियल की वजह से अद्रिजा रॉय लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अद्रिजा पिछले दिनों ही शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी और उनके पति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जहां तक शो की बात है तो राही का अपनी मां से थप्पड़ खाने वाला सीन काफी चर्चा में रहा था।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


