Sairaab: शो से होगी रोहित चंदेल की छुट्टी, अनुपमा का यह एक्टर करेगा लीड रोल!
Anupamaa Serial: सैराब फेम एक्टर रोहित चंदेल को उन पर लगे गंभीर आरोपों के बाद हटाने की बात चल रही है। इस बीच एक नया नाम उभरकर आया है, जिसे मेकर्स लीड रोल में कास्ट कर सकते हैं।

टीवी सीरियल 'सैराब' की लीड स्टार कास्ट में जल्द ही बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है। एक्टर रोहित चंदेल पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब खबर है कि मेकर्स उन्हें शो से हटाकर उनकी जगह किसी दूसरे एक्टर को कास्ट कर सकते हैं। रोहित पर एक 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने और उस पर हमला करने का आरोप लगा था। इसके बाद POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
सागर को बाहर का रास्ता दिखाएंगे मेकर्स
एक्टर पर लगे आरोपों की जांच चल रही है और कोर्ट में अभी उन पर आरोपों के साबित होने का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच खबर है कि मेकर्स 'सैराब' की लीड स्टार कास्ट से उन्हें हटाकर किसी और एक्टर को हायर करेंगे। गॉसिप गलियारों की मानें तो सिर्फ रोहित को नहीं हटाया जाएगा, उनके साथ कुछ एक्टर्स को और शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि अगर रोहित नहीं तो फिर कौन? यानि अगर मेकर्स रोहित को कास्ट से हटाएंगे तो फिर उनकी जगह शो में किसे लिया जाएगा?
अनुपमा फेम यह एक्टर होगा लीड हीरो
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की जगह मेकर्स अनुपमा फेम एक्टर सागर पारेख को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करेंगे। खबर है कि सागर जल्द ही कास्ट में शामिल हो जाएंगे, जिसके बाद शूटिंग शेड्यूल में बिना किसी रुकावट के मेकर्स को कहानी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीरियल से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है, “कई एक्टर्स इस किरदार को करने के लिए आगे आए थे, लेकिन सागर को लगभग फाइनल कर लिया गया है। अब सिर्फ कागजी कार्रवाई करना बाकी रह गया है।”
अनुपमा में क्या रोल प्ले कर रहे थे सागर?
मालूम हो कि रुपाली गांगुली स्टारर टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा में सागर ने लंबे वक्त तक समर का किरदार निभाया है। अनुपमा के सबसे छोटे और लाडले बेटे के किरदार में सागर को काफी प्यार मिला और बहुत कम वक्त के भीतर वह काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनसे पहले पारस कलनावत यह किरदार निभा रहे थे। उन्होंने जिस मुकाम पर यह किरदार छोड़ा था, सागर ने इसे उससे भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया। फिर एक मोड़ पर आकर शो में इस किरदार की जरूरत खत्म हो गई और सागर शो से हट गए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


