
अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने किया गौरव खन्ना का सपोर्ट, बोलीं- जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुके गौरव खन्ना क्या यह सीजन जीत पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनके करोड़ों फैंस के साथ-साथ अब उनकी को-स्टार रहीं रुपाली गांगुली ने भी उनका सपोर्ट किया है।
टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा का हिस्सा रहे एक्टर गौरव खन्ना बीते कई हफ्तों से सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में हैं और लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के पहले कंटेस्टेंट बने हैं जिन्हें 'टिकट टू फिनाले' मिला है और उनकी फाइनल वीक में मौजूदगी पक्की हो गई है। इस शो में आकर गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है और उनके यह सीजन जीतने की काफी संभावना है। इसी बीच अनुपमा सीरियल में गौरव खन्ना की को-स्टार रहीं रुपाली गांगुली ने उनका सपोर्ट किया है।
'जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी'
अनुपमा सीरियल में लीड रोल प्ले करने वालीं रुपाली गांगुली ने एक इवेंट में बातचीत के दौरान कहा कि वो चाहेंगी गौरव खन्ना यह शो जीतें। साथ ही साथ रुपाली गांगुली ने कहा कि उन्हें अमाल मलिक भी बहुत पसंद हैं और साथ ही साथ फरहाना भट और तान्या मित्तल की भी तारीफ की। रुपाली गांगुली ने कहा, "मुझे अमाल बहुत अच्छा लगता है। मुझे वो कॉन्टेंट बहुत अच्छा लगता है जो फरहाना, तान्या और बाकी सभी लोगों ने इस घर को दिया है। और गौरव जीत का हकदार है। जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी।"
मास्टर शेफ में भी मार चुके हैं बाजी
मालूम हो कि अनुपमा सीरियल में गौरव खन्ना ने अनुपमा के पति अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था। गौरव खन्ना को इस शो में कुछ हफ्ते के लिए लाया गया था, लेकिन उन्होंने इतनी बखूबी यह किरदार निभाया कि मेकर्स ने उन्हें शो में बनाए रखने का फैसला किया। एक वक्त ऐसा भी आ गया कि गौरव खन्ना के किरदार को लोग अनुपमा से ज्यादा पसंद करने लग गए थे। सोशल मीडिया पर भी गौरव खन्ना के काम की चर्चा ज्यादा होती थी। अनुपमा सीरियल से हटने के बाद उन्होंने मास्टर शेफ जीतकर सभी को हैरान कर दिया था।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




