Anupamaa 9 May: राही को पड़ेगा अनुपमा का जोरदार थप्पड़, माही भी देगी पाखी को करारा जवाब
Anupamaa 9 May 2026 Full Episode Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड फुल ऑफ एक्शन रहने वाला है। राही अपनी हद पार कर जाएगी, जिसके बाद अनुपमा उसे सबक सिखाने का फैसला लेगी।

Anupamaa 9 May 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का शनिवार का एपिसोड फुल ऑफ एक्शन रहने वाला है। अनुपमा प्रेम से पूछेगी क्या उसे लगता है कि वह उससे जलती है? अनुपमा कहती है कि अगर ऐसा है तो धरती फट जाए और वह उसमें समा जाए। अनुपमा अपनी सफाई में पूछती है कि एक मां अपने बच्चों से कैसे जल सकती है? प्रेम अनुपमा पर हमेशा सिर्फ भाषण देने का आरोप लगाएगा और वह अनुपमा को रेस्त्रां कॉम्पटिशन के मामले में हरा देने की बात कहेगा। अनिल उसे रोकने की कोशिश करेगा लेकिन मीता उसे मना करेगी। मीता कहेगी कि अभी तो प्रेम ने बोलना शुरू ही किया है। अनिल अपनी पत्नी की बेवकूफी भरी सोच के लिए उसे डांटेगा।
अनुपमा को अटेंशन सीकर कहेगी बेटी राही
सिचुएशन बिगड़ती देखकर ख्याति अनुपमा का सपोर्ट करेगी। ख्याति नाराज होगी और प्रेम-राही से अनुपमा को मां कहना बंद करने को कहेगी। ख्याति यह भी कहेगी कि अनुपमा के बिना कोठारी परिवार का कोई भविष्य नहीं है। ख्याति कहेगी कि चाहे कुछ भी हो जाए, कोठारी उनके कर्मों की वजह से उनकी जिंदगी में हो रही बुरी चीजों के लिए अनुपमा को ही दोषी ठहरा देते हैं। इस बात पर मीता आगे आएगी और कहेगी कि अनुपमा के आने तक सब कुछ ठीक चल रहा होता है, फिर वो एक नया तूफान ले आती है। राही अपनी मां पर आरोप लगाएगी कि उसकी मां को अटेंशन लेने की बीमारी है। वह कहेगी कि उसकी मां बिना किसी मर्द के सहारे के आगे नहीं बढ़ सकती।
माही देगी राही और पाखी को करारा जवाब
राही को अपनी ही मां पर लांछन लगाते देख अंश उसे टोकेगा और कहेगा कि वह इतनी घिनौनी बातें कैसे कर सकती है। इस पर राही कहेगी कि अनुपमा एक अच्छी मां बनने में नाकाम रही है। माही उसे गिनाएगी कि अनुपमा ने राही के लिए कितना कुछ किया है, राही को आईना दिखाते हुए माही कहेगी कि सबसे ज्यादा अटेंशन लेने की बीमारी तो राही और पाखी को खुद है। इस पर हंसमुख शाह भी माही की बात का सपोर्ट करता है। लेकिन राही यहीं नहीं रुकेगी। वह अपनी मां और दिग्विजय के रिश्ते पर सवाल खड़े कर देगी। जब दिग्विजय राही को अपनी हद पार करते देखेगा तो वह उसे टोकेगा कि वह याद रखे कि वह अपनी मां से बात कर रही है।
राही को पड़ेगा अनुपमा का जोरदार थप्पड़
इस पर राही उलटा उसी पर हावी हो जाएगी और कहेगी कि मैं अपनी मां से बात कर रही हूं, तो इसमें आपको बुरा क्यों लग रहा है? राही अपनी मां से कहेगी कि क्या उसने अनुज की जगह दिग्विजय को अपना लिया है? राही को अपनी लिमिट क्रॉस करते देख अनुपमा उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देगी। वह अपने और अनुज के रिश्ते पर सफाई देगी और राही समेत बाकियों को भी यह बताने की कोशिश करेगी कि कैसे आज भी अनुज उसके दिल में है। अनुपमा राही को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी और उसकी हर बात का तर्कसंगत ढंग से जवाब देगी। दिग्विजय भी कहेगा कि अगर अनुपमा उसकी बेटी सावी का सपना पूरा करने में उसकी मदद कर रही है तो इसमें गलत क्या है? सीरियल की कहानी आगे क्या मोड़ लेगी? जानने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


