Anupamaa 9 March: अनुपमा को फिर विलेन बनाएगी वसुंधरा, कहानी में होगा देविका का कमबैक
Anupamaa 9 March 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में सोमवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कोठारी परिवार एक बार फिर अनुपमा को ही अपनी कहानी का विलेन बना देगा।

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज रात एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे एक छोटी सी जिद दोनों परिवारों की खुशियां छीन लेती है। सड़क पर अनुपमा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ती है। उसे बचाने के चक्कर में प्रार्थना अपनी जान जोखिम में डाल देती है। एक तेज रफ्तार ट्रक प्रार्थना को टक्कर मार देता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। यह सब देखकर अनुपमा और अंश पूरी तरह टूट जाते हैं। घर पर जब प्रार्थना की फोटो का फ्रेम अचानक टूट जाता है। जो फैमिली के लोग घबरा जाते हैं।
अनुपमा को फिर विलेन बनाएगा कोठारी परिवार
प्रार्थना की मौत के बाद अनुपमा जब घर पहुंचती है, तो उसके हाथ में छोटी प्रांशु होती है लेकिन वह खुद पत्थर जैसी हो गई है। उसे इस हालत में देखकर गौतम और वसुंधरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हर कोई उससे प्रार्थना के बारे में पूछ रहा है, लेकिन अनुपमा सदमे की वजह से कुछ बोल नहीं पाती और बेहोश हो जाती है। अगले कुछ दिनों तक शाह और कोठारी परिवार में मातम पसरा रहता है। कोठारी परिवार इस हादसे के लिए अनुपमा और अंश को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है। वो छोटी प्रांशु को भी अंश से छीन लेते हैं, जिससे घर का माहौल और भी बिगड़ जाता है।
फिर होगा अनुपमा की पक्की दोस्त का कमबैक
अनुपमा खुद को प्रार्थना की मौत का गुनहगार मान रही होगी। उसे लगेगा कि अगर उसने प्रार्थना को बाहर जाने से रोका होता, तो आज वह जिंदा होती। अनुपमा की यह हालत देख बापूजी और लीला परेशान हो जाते हैं। वो अनुपमा की सहेली देविका को फोन करके बुलाते हैं। बापूजी चाहते हैं कि अनुपमा कुछ वक्त के लिए अहमदाबाद से दूर चली जाए ताकि वह इस सदमे से बाहर निकल सके। देविका भी अनुपमा को सहारा देने पहुंचती है और उसे समझाने की कोशिश करती है कि जो हुआ वह महज एक हादसा था।
अनुपमा को लेकर गोवा चली जाएगी देविका
देविका जानती है कि अनुपमा आसानी से घर छोड़कर नहीं जाएगी, इसलिए वह एक इमोशनल कार्ड खेलती है। वह अनुपमा से कहती है कि उसे एक बड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश जाना है और वह अपनी बेटी जया को साथ नहीं ले जा सकती। वह अनुपमा से जया की देखभाल करने की गुजारिश करती है। पहले तो अनुपमा अंश की वजह से मना करती है, लेकिन बापूजी और खुद अंश उसे जाने के लिए मना लेते हैं। अंश उसे यकीन दिलाता है कि वह अपना ख्याल रख लेगा। आखिरकार अनुपमा भारी मन से देविका के साथ रवाना हो जाती है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


