
Anupamaa 9 Jan: मोटी बा और प्रार्थना के बीच होगी बहस, माही को मुंहतोड़ जवाब देगी राही
Anupamaa Today's Episode in Hindi: रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ के 9 जनवरी के एपिसोड में प्रार्थना, मोटी बा को और राही, माही को मुंहतोड़ जवाब देती है।
Anupamaa 9 January 2026 Episode: ‘अनुपमा’ के 9 जनवरी के एपिसोड की शुरुआत शाह हाउस से होगी। अनुपमा, पाखी को समझाने के लिए नया तरीका अपनाती है। अनुपमा, पाखी से कहती है, ‘मैं एक बार के लिए तेरी बात मान लेती हूं। मैं मान लेती हूं कि दिवाकर बहुत अच्छा लड़का है। लेकिन तुम भी मेरी एक बात मान लो। शादी करने से पहले उसके साथ समय बिताओ और जानने की कोशिश करो की वो कैसा है।’ हालांकि, पाखी, अनुपमा की बात नहीं मानती है। वह कहती है, ‘मैं देख लूंगी कि मुझे क्या करना है।’
प्रार्थना देगी मोटी बा को जवाब
वहीं कोठारी हाउस में मोटी बा, प्रार्थना की गोदभराई अटेंड न करने का फैसला लेती हैं। वह साफ कहती हैं कि उन्हें शाह परिवार नहीं पसंद। प्रार्थना ये बात सुन लेती है। प्रार्थना कहती है, ‘आपको शाह परिवार नहीं पसंद तो वो यहां नहीं आएंगे। मेरी गोदभराई शाह हाउस में होगी और हां, आप लोगों को उनकी शकल देखना पसंद नहीं है न तो मेरे मायके वालों में से कोई भी मेरी गोदभराई में नहीं आएगा।’

प्रार्थना मारेगी तंज
सब कहते हैं, ‘हमने तो तैयारी की है उसका क्या?’ प्रार्थना जवाब में कहती है, ‘कोई भी तैयारी एक परिवार के सम्मान से बड़ी नहीं हो सकती है और आप लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। राजा का घर उजाड़ चुके हैं और अब मेरे पीछे पड़े हैं। जिस परिवार गौतम जैसे इंसान को दो बार घर का दामाद बनाया हो उस परिवार को किसी के बारे में कुछ कहने का अधिकार नहीं है।’
भड़केगी माही, राही देगी जवाब
माही भड़क जाती है। माही कहती है, ‘प्रार्थना खबरदार जो मेरे पति पर इल्जाम लगाया तो।’ प्रार्थना कहती है, ‘तो तुम लोग भी मेरे ससुराल पर मत जाओ।’ माही कहती है, ‘कैसे नहीं जाएं? तुम्हारे ससुराल की वो ईशान गलत काम करते पकड़ाई गई है। ताषू भाई, वो करोड़ो की एलिमनी मांग रहे हैं। उस घर में एक से बढ़कर एक कलंक भरे हुए हैं।’ राही कहती है, ‘सबसे बड़ा कलंक तू है माही। कैसी है तू? जिन लोगों ने तुझे पालापोसा तू उन्हीं के बारे में बकवास कर रही है। जब देखो तब रोती रहती है कि मुझे परिवार का प्यार नहीं मिला। अरे खुद से तो पूछ, क्या तू कभी परिवार की हो पाई?’
पराग सबको समझाएगा
पराग सबको चुप कराता है। वह बा को समझाता है और प्रार्थना से कहता है कि उसकी गोदभराई यहीं होगी। इसके बाद शाह परिवार आता है और कोठारी परिवार उनका स्वागत करता है।


लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




