Anupamaa 9 Feb: अनुपमा पर भारी पड़ेगी माही, वसुंधरा के सामने होगा ये तमाशा
Anupamaa 9 February 2026: अनुपमा सीरियल में माही और गौतम ने फिर एक बार घर में पैर जमाने की कोशिश शुरू कर दी है और इस बार निशाना बनाया है अनुपमा की बेटी राही और प्रेम को। जानिए सोमवार के एपिसोड का फुल अपडेट।

टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत होगी कोठारी मेंशन में चल रही उथल-पुथल के साथ। कीर्ति के जाने के बाद अनुपमा दरवाजे के भीतर कदम रखेगी और कपिल की मदद करने का प्रस्ताव रखेगी। वह कपिल को समझाएगी कि कैसे कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियों की वजह से झगड़े बढ़ जाते हैं। अनुपमा मदद ऑफर करेगी। लेकिन कपिल जिस शालीनता से बात करेगा वह अनुपमा को सोचने पर मजबूर कर देगा। वह सोचने लगेगी कि इतने सीधे स्वभाव वाला कोई इंसान कीर्ति के साथ इतना गलत व्यवहार कैसे कर सकता है।
अनुपमा के दिमाग में खटकेगी यह बात
अनुपमा इसके कुछ ही देर बाद किचन में जाएगी और वहां देखेगी कि वसुंधरा कोठारी अपनी भांजी कीर्ति के लिए खाने की चीजें बनाने में लगी हुई हैं। यहीं पर माही और ख्याति भी मौजूद होंगी। बातों-बातों में वसुंधरा बताएगी कि कैसे वो अपनी बहन और भांजी से बहुत प्यार करत है लेकिन उसे दुख होता है कि कीर्ति ने खुद अपना लाइफ पार्टनर चुनकर गलत फैसला किया। वह समझाएगी कि कैसे उसे अपनी निजी जिंदगी में अब बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है और वह बहुत परेशान रहती है। बात यह भी छिड़ेगी कि वसुंधरा कैसे कई साल से अपनी बहन से मिल नहीं पाई है।
वसुंधरा के मन में बोए नफरत के बीज
अनुपमा जब किचन में आकर राही के लिए थोड़ा सा राई का तेल मांगेगी, ताकि वह उसके पैर की मालिश कर सके तो माही को मौका मिल जाएगा। वह कहेगी कि अजीब बात है ना, कैसे राही को अचानक आखिरी मौके पर चोट लग गई। अनुपमा समझ जाएगी कि माही अपनी सास वसुंधरा कोठारी को भड़काने और उसके मन में जहर घोलने की कोशिश कर रही है। अनुपमा जवाब देगी कि चोट कभी बताकर नहीं लगती है। इसके बाद माही मुद्दा बदलेगी और प्रेरणा-प्रेम वाला टॉपिक छेड़ेगी। वह कहेगी कि कैसे एक लड़का और लड़की दोस्त नहीं हो सकते। वह कहेगी कि कैसे उसे फिक्र है कि राही अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी ना मार ले।
अनुपमा पर भारी पड़ेगी बेटी माही
माही एक के बाद एक ऐसी बातें कहेगी जो वसुंधरा कोठारी को यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि वाकई प्रेरणा का इस घर में रहना और प्रेम के करीब जाना सुरक्षित नहीं है। माही बातों-बातों में यह तक बोल जाएगी कि आखिर प्रेरणा है तो रजनी का ही खून, और खूर देर सबेर अपना असर दिखाता ही है। अनुपमा अपनी बेटी माही को चुप कराने और उसे करारा जवाब देकर वसुंधरा की सोच को उस तरफ जाने से रोकने की भरसक कोशिश करेगी, लेकिन बात नहीं बन पाएगी। क्योंकि माही अपनी कोशिश में कामयाब साबित होगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


