Spoiler: फिर उलझेगा अनुपमा-वसुंधरा का रिश्ता, इन 5 वजहों से फिर शुरू होगी क्लेश

Feb 09, 2026 12:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 9 Feb 2026 Spoiler Alert: अनुपमा और वसुंधरा कोठारी के बीच बड़ी मुश्किल से चीजें ठीक हुई थीं, लेकिन अब फिर एक बार दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ती नजर आ रही है। इसकी वजह है परिवार का वही ताना-बाना जिसके लिए दोनों ही औरतें अपनी जान न्यौछावर करने को तैयार रहती हैंं।

Spoiler: फिर उलझेगा अनुपमा-वसुंधरा का रिश्ता, इन 5 वजहों से फिर शुरू होगी क्लेश

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड की झलकियों में दिखाया गया है कि अनुपमा और वसुंधरा कोठारी के बीच रिश्ता फिर से उलझने लगा है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर दोनों के बीच खटास फिर बढ़ने लगेगी। लेकिन क्या अनुपमा इस बार वसुंधरा कोठारी के साथ अपने रिश्तों को संभाल पाएंगी? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा जब वीडियो कॉल पर शाह निवास बात कर रही होगी तो एक ट्विस्ट आएगा।

वसुंधरा को पता चल जाएगी यह बात

होगा यह कि परी और राजा खाने की मेज पर सबके साथ बैठे होंगे और उनके माथे पर आटा लगा होगा। अनुपमा जब इसकी वजह पूछेगी कि दोनों बताएंगे कि आज उन्होंने मिलकर खाना बनाया। इत्तेफाकन पीछे से गुजर रही वसुंधरा कोठारी यह सब सुन लेगी और सीधे अनुपमा की तरफ बढ़ेगी। वो अपनी समधन पर गुस्सा करते हुए कहेगी कि आपने प्रेम को तो बावर्ची बना ही दिया और अब राजा को भी चूल्हे-चौके में उलझाकर छोड़ेंगी। अनुपमा सफाई देने की कोशिश करेगी लेकिन वसुंधरा उनकी एक नहीं सुनेगी।

राजा से लेकर माही तक बिगाड़ेंगे बात

आग में घी डालने का काम तोषू कर देगा जो वीडियो कॉल पर राजा से दाल मंगवा रहा होगा। लेकिन शायद यह वजह काफी नहीं थी। एक तरफ यह सब और दूसरी तरफ प्रेरणा और प्रेम की करीबियां वसुंधरा का पारा चढ़ा रही हैं। माही लोगों के खिलाफ में नफरत के बीज बोने की भरसक कोशिश कर रही है। इसके अलावा अनुपमा को धीरे-धीरे वसुंधरा कोठारी की भांजी कीर्ति और उसके परिवार का सच पता चलने लगा है। आदत से मजबूर अनुपमा इस बात को गहराई से समझने की कोशिश करेगी और हो सकता है कि वसुंधरा कोठारी की बहन की मदद भी करना चाहे, लेकिन इससे भी बात बिगड़ने लगेगी।

अनुपमा के लिए बढ़ने वाली हैं चुनौतियां

उधर राही की वजह से अनुपमा का समधियाने में रुक जाना भी वसुंधरा कोठारी को पहले ही रास नहीं आ रहा है। इस तरह ये 5 वजहें अनुपमा और वसुंधरा कोठारी के बीच रिश्तों में फिर दरार लाने की वजह बनेंगे। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे चीजें किस तरह होंगी? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।