Anupamaa 8 March: राही-प्रार्थना को भारी पड़ेगी ये जिद, अनुपमा की ओर बढ़ेगा 'मौत का ट्रक'!
Anupamaa 8 March 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में कहानी उस अपशकुन की दिशा में आगे बढे़गी, जिसे नजरअंदाज करते हुए प्रार्थना और अंश मंदिर जाने की जिद करेंगे।

Anupamaa 8 March 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और इमोशन्स देखने को मिलेंगे। कहानी की शुरुआत होगी लीला की चेतावनी से, जो अनुपमा को बताएगी कि राही वही गलती कर रही है जो कभी अनुपमा ने की थी। अनुपमा यह सोचकर टूट जाती है कि उसकी बेटी राही की किस्मत भी उसकी तरह ही क्यों है। उसे डर होगा कि जैसे उसकी जिंदगी में काव्या और माया ने जहर घोला था, वैसे ही अब राही और प्रेम के बीच प्रेरणा न आ जाए। अनुपमा फैसला करती है कि नन्ही प्रांशी की पूजा के बाद वह प्रेरणा को घर से बाहर निकाल देगी।
राही और प्रेम के बीच होगी यह बातचीत
दूसरी तरफ प्रेम अपनी गलती के लिए राही से माफी मांगता है। राही उसे समझाती है कि शायद उसने ही प्रेम को इतना भरोसा नहीं दिया कि वह उससे बातें न छुपाए। राही प्रेरणा को घर में रुकने की इजाजत दे देती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि माही और गौतम जैसे लोग उनके रिश्ते पर उंगली उठाएं। प्रेम खुद को खुशकिस्मत मानता है कि उसे राही जैसी समझदार पत्नी मिली है। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और वादा करते हैं कि उनके बीच कोई तीसरा कभी नहीं आएगा।
प्रेम-राही पर बच्चे का दबाव बनाएगी बा
शाह परिवार में नन्ही प्रांशी की छठी की तैयारी चल रही है। लीला समझाती है कि जन्म के छह दिन बाद भगवान बच्चे की किस्मत लिखते हैं। अनुपमा भगवान से दुआ करती है कि प्रांशी की झोली में सिर्फ खुशियां ही हों। उधर कोठारी हाउस में वसुंधरा भी खुश है क्योंकि प्रांशी अब खतरे से बाहर है। हालांकि, वह राही और प्रेम से जल्द ही एक और खुशखबरी मांग लेती है, जिस पर पराग उसे टोकता है। इसी बीच अंश और प्रार्थना मंदिर जाने की जिद पकड़ लेते हैं।
प्रार्थना की मंदिर जाने की जिद और अपशकुन
वसुंधरा नहीं चाहती कि पूजा के दिन कोई भी घर से बाहर जाए, लेकिन प्रार्थना अपनी जिद पर अड़ी रहती है। पराग और अंश भी उसका साथ देते हैं। अनुपमा भी उनके साथ जाने को राजी हो जाती है। लेकिन जैसे ही वे घर से निकलते हैं, वसुंधरा का बांधा काला रक्षा सूत्र गिर जाता है। वसुंधरा और लीला इसे देखकर घबरा जाती हैं कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए। अनुपमा उन्हें भरोसा दिलाती है, लेकिन खतरे के बादल अभी छंटे नहीं हैं।
गाड़ी का होगा एक्सीडेंट, किस्मत लेगी करवट
मंदिर के रास्ते में अचानक उनकी कार का एक्सीडेंट होते-होते बचता है और गाड़ी खराब हो जाती है। अंश सुझाव देता है कि मंदिर पास ही है, इसलिए वो पैदल चलेंगे। रास्ते में उन्हें एक धार्मिक यात्रा मिलती है। तभी प्रार्थना को याद आता है कि वह भगवान का भोग कार में ही भूल गई है। अनुपमा भोग लेने के लिए वापस कार की ओर जाती है। इसी बीच एक ट्रक अनुपमा की ओर बढ़ेगा। यह वही ट्रक होगा जिससे अनुपमा को बचाने के लिए प्रार्थना बीच में आ जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या अनुपमा का यह डर हकीकत में बदल जाएगा या वह अपनी पोती को हर मुसीबत से बचा लेगी? सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


