Anupamaa 8 Feb: अनुपमा के लिए खड़ी हो गई नई आफत, गौतम-माही ने मिलकर बनाया यह प्लान
Anupamaa 8 February 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम और राही मिलकर अनुपमा को शिकस्त देने के लिए एक नया प्लान तैयार करेंगे।

टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड की शुरुआत होगी शाह परिवार के सदस्यों की कोठारी मेंशन से विदाई के साथ। अनुपमा सबके जाने के बाद बापूजी से कहेगी कि उसे पता नहीं क्यों कुछ बहुत बुरा होने की आशंका महसूस हो रही है। बापूजी उसे हिम्मत देंगे और फिर वहां से चले जाएंगे। उधर कोठारी मेंशन में माही और गौतम की हालत खराब है, क्योंकि पहले ही हालात उनके पक्ष में नहीं हैं और अब अनुपमा भी उस घर में रहने वाली है। दोनों अपने लिए कोई रास्ता सोचने लगेंगे और फाइनली उन्हें एक ऐसा तरीका सूझेगा जो अनुपमा के लिए फिर एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। बल्कि गौतम का तो यहां तक मानना है कि वो अनुपमा को बेइज्जत करके इस घर से निकलवाएगा।
गौतम गांधी को सूझा एक नया आइडिया
दरअसल माही को यह अहसास होगा कि प्रेरणा पूरे वक्त मधुमक्खी की तरह प्रेम के इर्द-गिर्द मंडराती रहती है और अब उसके साथ बिजनेस डील के लिए दिल्ली भी गई है। इसी बात से गौतम को यह आइडिया आएगा कि इस घर में उनके साथी बहुत कम हो गए हैं इसलिए इस घर में उन्हें अपना साथ देने वालों की संख्या बढ़ानी होगी। गौतम कहेगा कि वो अगर मोटी बा को अपनी साइड कर ले तो सब कुछ ठीक हो सकता है। माही पूछेगी कि इतना सब होने के बाद आखिर मोटी बा हमारा साथ क्यों ही देंगी?
गौतम-माही ने मिलकर बनाया यह प्लान
इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम बताएगा कि प्रेरणा को अनुपमा राही-प्रेम की जिंदगी में लेकर आई थीं। अगर वो किसी तरह राही, प्रेम और प्रेरणा के बीच एक लव ट्राएंगल बना दें तो सारा दोष अनुपमा पर आ जाएगा। इससे होगा यह कि एक तरफ वसुंधरा उनके सपोर्ट में आ जाएगी, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को इस घर से धक्के मारकर निकाला जाएगा। गौतम गांधी अब किसी भी सूरत में उसके हाथ से चॉल वाला मौका छिन जाने का बदला अनुपमा से लेना चाहता है। इधर यह सब हो रहा होगा और उधर अनुपमा की सांस अलग अटकी हुई है।
अनुपमा के लिए खड़ी हो गई नई आफत
क्योंकि वसुंधरा कोठारी को अनुपमा का राही के ससुराल में रुकना बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। इसलिए वह बार-बार उसे ताने मारेगी, लेकिन अब क्योंकि अनुपमा ने अपनी बेटी राही से वादा कर दिया है, इसलिए वो भी कुछ नहीं कर सकती। इसी बीच वसुंधरा कोठारी की भांजी आ जाएगी और बातों-बातों में वो अनुपमा पर तंज कसेगी। कभी उसकी बेटी राही को लेकर तो कभी अनुपमा के उस घर में रुकने को लेकर। अनुपमा खुद को बहुत लाचार महसूस करेगी, लेकिन कुछ कर नहीं पाएगी। उधर किंजल के लिए बिना लीला के तोषू और पाखी को संभालना मुश्किल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



