Anupamaa 7 March: राही देगी 'सौतन' को दूसरा चांस, अनुपमा को बचाने में जाएगी प्रार्थना की जान!

Mar 07, 2026 03:50 pm IST
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान

Anupamaa 7 March 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में शनिवार का एपिसोड काफी दमदार रहने वाला है। राही फिर एक बार अपनी मां के खिलाफ जाएगी, लेकिन क्या उसे भुगतना पड़ेगा इसका अंजाम?

Anupamaa 7 March: राही देगी 'सौतन' को दूसरा चांस, अनुपमा को बचाने में जाएगी प्रार्थना की जान!

टीवी सीरियल अनुपमा का आज रात का एपिसोड किसी धमाके से कम नहीं होने वाला है। एक तरफ जहां इस सवाल का जवाब मिलेगा कि प्रेम और प्रेरणा का सच सामने आने के बाद राही क्या करेगी वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की जिंदगी में एक ऐसा भूचाल आने वाला है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। रिश्तों की कड़वाहट और एक खौफनाक एक्सीडेंट जैसे कई ट्विस्ट आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलने वाले हैं।

प्रेरणा को घर से निकाल बाहर करेगी अनु

सीरियल के आज 7 मार्च के एपिसोड में अनुपमा, प्रेरणा से दिल्ली के सच के बारे में सवाल करेगी। प्रेरणा जब प्रेम के प्रति अपने इमोशन्स खुलकर बताएगी तो अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा उसे खरी-खोटी सुनाते हुए कहेगी कि किसी दूसरे औरत के पति पर नजर डालना सरासर गलत है। प्रेरणा इसे 'मॉडर्न वर्ल्ड' की बात कहकर सही ठहराने की कोशिश करेगी, जिससे अनुपमा को अपने पुराने जख्म याद आ जाएंगे। उसे काव्या और माया की वो हरकतें याद आएंगी, जिन्होंने कभी उसकी जिंदगी बर्बाद की थी। अनुपमा, प्रेरणा को फौरन घर से निकल जाने को कहेगी।

ये भी पढ़ें:
अनुपमा और नागिन 7 को पछाड़, नंबर 1 की सीट पर बैठा यह शो, जानें टॉप 10 के नंबर

राही का फैसला उड़ा देगा सभी के होश

घर में मचे इस बवाल के बीच राही की एंट्री होगी। प्रेम, राही के सामने अपनी गलती कबूल करेगा कि उसने सच छुपाया, लेकिन वो सिर्फ राही से प्यार करता है। प्रेरणा भी साफ कर देगी कि प्रेम की कोई गलती नहीं है और उसका प्यार एकतरफा है। यहां राही एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका देगी। अनुपमा के बार-बार मना करने के बावजूद, राही अपने करियर और बिजनेस डील की वजह से प्रेरणा को घर में रुकने का एक और मौका देगी। अनुपमा उसे चेतावनी देगी कि वो वही गलती कर रही है जो कभी खुद अनुपमा ने की थी, लेकिन राही अपने फैसले पर अडिग रहेगी।

ये भी पढ़ें:
अनुपमा और नागिन 7 को पछाड़, नंबर 1 की सीट पर बैठा यह शो, जानें टॉप 10 के नंबर

प्रार्थना की जिद और खौफनाक एक्सीडेंट

कहानी में असली मोड़ तब आएगा जब प्रार्थना अपनी बच्ची को मंदिर ले जाने की जिद करेगी। घर के बड़े और वसुंधरा उसे बाहर जाने से रोकेंगे, लेकिन प्रार्थना किसी की नहीं सुनेगी और अनुपमा को अपने साथ ले जाएगी। इसी दौरान सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनुपमा की तरफ बढ़ेगा। अनुपमा को बचाने की कोशिश में प्रार्थना उसे धक्का दे देगी, लेकिन खुद उस ट्रक का शिकार हो जाएगी। यह खौफनाक मंजर देखकर अनुपमा और अंश सन्न रह जाएंगे। यह एक्सीडेंट ठीक वैसा ही होगा, जैसा माया के साथ हुआ था। माया ने भी अनुपमा को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी थी। आगे क्या होगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दु्स्तान के साथ।

ये भी पढ़ें:
Anupamaa: प्रेम पर नजर रखती है प्रेरणा, अनुपमा काे नहीं आने देती है अपने पास

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख