Spoiler Alert: अनुपमा में शुरू होंगी 2 नई लव स्टोरीज, शाह निवास में मचने वाला है हाहाकार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल की कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जिनकी वजह से शाह निवास में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल ईशानी बंकू से और अंश प्रेरणा से शादी करेगा, शाह निवास वाले इन दोनों को ही पसंद नहीं करते हैं।

Anupamaa 7 June Spoiler Alert

टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी अब कई धमाकेदार ट्विस्ट आने को हैं। दरअसल शो में दो नई प्रेम कहानियां शुरू होंगी, जिसकी वजह से बहुत कुछ बदलने वाला है। इसके अलावा नए प्रोमो वीडियो के आधार पर माना यह भी जा रहा है कि देर-सबेर प्रेम की उस घटिया हरकत की पोल खुलेगी जिसकी वजह से अनुपमा और दिग्विजय कुकिंग कॉम्पटिशन से बाहर होते-होते बचे हैं। रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं क्या ट्विस्ट? चलिए जानते हैं।

प्रेम की घटिया हरकत की खुलेगी पोल

अनुपमा के लिए खुशी का मौका होगा, क्योंकि किसी तरह उसे कॉम्पटिशन में दोबारा मौका मिल जाएगा। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा किचन में दिग्विजय के साथ काम कर रही होगी जब वो इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। वह कहेगी, 'कान्हा जी का लाख-लाख शुक्र है कि कॉम्पटिशन वालों ने हमारा फॉर्म ले लिया, हमारी अर्जी ले ली। लेकिन एक बात समझ में नहीं आ रही है, इतने सारे फॉर्म में से, सिर्फ हमारा ही फॉर्म क्यों खोया?' अनुपमा के इस सवाल से दिग्विजय के भी दिमाग की घंटी बज जाएगी।

शो में शुरू होंगी 2 नई प्रेम कहानियां

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस टीवी सीरियल में दो नई लव स्टोरीज भी शुरू होने वाली हैं जो हंगामे की वजह बनेंगी। लिस्ट में पहला नाम प्रेरणा और अंश का होगा। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि एक शाम काफी खुशगवार मौसम होगा जब अंश अचानक पीछे से प्रेरणा को आवाज देगा और कहेगा- प्रेरणा, मैं तुम्हें पसंद करने लगा हूं। प्रेरणा कुछ नहीं कहेगी और एकटक अंश को देखती रहेगी। अब सवाल यह है कि क्या प्रेरणा झट से हां कह देगी या फिर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए वक्त लेगी।

पाखी की बेटी ईशानी करेगी बंकू को प्रपोज

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह आएगा कि ईशानी दिग्विजय के नौकर बंकू को प्रपोज कर देगी। दोनों रेस्त्रां में काम कर रहे होंगे जब अचानक एक रोज ईशानी बंकू का हाथ पकड़ लेगी और उससे प्यार का इजहार करेगी। बंकू जानता है कि ईशानी के आगे उसकी हैसितय कुछ भी नहीं है, साथ ही पाखी और तोषू की कही बातें उसके जेहन में अभी तक ताजा हैं। इसलिए वह इनकार करेगा, लेकिन पलटने पर दोनों देखेंगे कि अनुपमा और दिग्विजय खड़े हैं और उन्होंने सब सुन लिया है। साफ है कि शाह निवास में एक बहू और एक दामाद आने वाला है, लेकिन बंकू और प्रेरणा दोनों को ही शाह निवास वाले पसंद नहीं करते हैं, इसका मतलब है कि शो में अब दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।