Anupamaa 7 Feb: अनुपमा के साथ प्रैंक करेगी वसुंधरा, बर्थडे पार्टी में पराग की एक्टिंग करेगा तोषू

Feb 07, 2026 02:24 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 7 February 2026: अनुपमा सीरियल का शनिवार का एपिसोड फुल ऑन मौज मस्ती से भरा रहने वाला है, लेकिन कहानी में कुछ ट्विस्ट भी आएंगे। जिनकी वजह से इसमें फैमिली ड्रामा की कमी भी नहीं होगी।

Anupamaa 7 Feb: अनुपमा के साथ प्रैंक करेगी वसुंधरा, बर्थडे पार्टी में पराग की एक्टिंग करेगा तोषू

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के इस शनिवार के एपिसोड की शुरुआत होगी उस जश्न से, जो वसुंधरा कोठारी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया है। इस दौरान शाह परिवार के सदस्य कोठारी परिवार के सदस्यों का लुक लेकर उनकी जैसी एक्टिंग करके दिखाएंगे, वहीं कोठारी परिवार के सदस्य शाह परिवार के लोगों की एक्टिंग करेंगे। लेकिन इस दौरान उस वक्त माहौल अचानक बिगड़ जाएगा जब पाखी वसुंधरा कोठारी की एक्टिंग करते वक्त हद पार करने लग जाएगी और मोटी बा का पारा चढ़ जाएगा। इसके अलावा भी आज के एपिसोड में बहुत कुछ खास हुआ है, चलिए जानते हैं एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मजाक-मजाक में यूं बिगड़ेगा माहौल

एपिसोड की शुरुआत में पहले अंश-ईशानी मिलकर अनिल-मीता की एक्टिंग करेंगे। इसके बाद राजा सबके सामने पारितोष की एक्टिंग करके दिखाएगा और सभी ठहाके मार-मारकर खूब हंसेंगे। इसके बाद जब की बारी आएगी तो वह पराग कोठारी की एक्टिंग करता नजर आएगा। इस दौरान पराग की त्यौरियां चढ़ जाएंगी और वसुंधरा भी सीरियस हो जाएगी। लेकिन तोषू खुद ही अपनी बेवकूफियों से अपना मजाक बनवाएगा और सभी हंसने लगेंगे। जब वह कुछ ज्यादा बोलने लगेगा तो किंजल ख्याति के किरदार में आकर बात संभालेगी। लेकिन बात तब बिगड़ेगी जब अचानक पाखी वसुंधरा कोठारी के किरदार में स्टेज पर आएगी।

जब पार्टी में वसुंधरा का चढ़ेगा पारा

वसुंधरा कोठारी के किरदार में पाखी बताएगी कि कैसे वह अक्सर ही शाह परिवार के लोगों की बेइज्जती करती रही है और आज भी वह अनुपमा को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त कर रही है क्योंकि उसने उनका घर बचाया है। तानों से लेकर घमंड तक पाखी लगभग वसुंधरा के किरदार के हर हिस्से को एक्टिंग के दौरान दिखाएगी। तभी अचानक वसुंधरा कोठारी उठ खड़ी होगी और जोर से चिल्लाएगी। शाह परिवार से लेकर कोठारी परिवार वालों तक के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा तुरंत वसुंधरा कोठारी से माफी मांगने लगेगी, लेकिन मोटी बा साफ कहेंगी कि मजाक के नाम पर हम अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अनुपमा और वसुंधरा में होगा झगड़ा

कुछ ही देर में पूरा माहौल बदल जाएगा, लेकिन फिर अचानक उस वक्त सबको राहत की सांस आएगी, जब पता चलेगा कि वसुंधरा कोठारी मजाक कर रही थीं। वसुंधरा कोठारी कहेगी कि उनके गुस्से की एक्टिंग उनसे अच्छी कोई नहीं कर सकता। जब सभी एक्टिंग कर रहे हैं तो वो पीछे क्यों रहें। जब माहौल थोड़ा शांत होने लगता है तभी बातों-बातों में अनुपमा और वसुंधरा में झगड़ा हो जाता है। सभी बीच-बचाव के लिए आते हैं लेकिन पता चलता है कि वसुंधरा और अनुपमा मिलकर सभी को बेवकूफ बना रहे होंगे। सीरियल का 7 फरवरी का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।