Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 7 December 2025 Written Update Gautam Got Parag Weekness Got Insulted
Anupamaa 7 Dec: गौतम के हाथ लगी पराग की दुखती रग, वसुंधरा की वजह से और बिगड़ेंगे हालात

Anupamaa 7 Dec: गौतम के हाथ लगी पराग की दुखती रग, वसुंधरा की वजह से और बिगड़ेंगे हालात

संक्षेप:

Anupamaa 7 December 2025 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी रविवार को थोड़ी और आगे बढ़ेगी और कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आएंगे जो कोठारी परिवार के लिए बहुत अहम रहेंगे।

Dec 07, 2025 01:08 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 7 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि बाप-बेटे के रिश्ते में फिर एक बार दरार आ जाएगी। इस दरार को और बढ़ाने का काम करेगी वसुंधरा कोठारी, जिसे रिश्तों से नहीं सिर्फ दौलत-शोहरत से मतलब है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में आप यह भी देखेंगे कि गौतम को यह बात समझ में आ जाएगी कि पराग कोठारी के दिल में अभी भी रजनी के लिए कुछ है और वह इस बात का फायदा उठाने की सोचेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाप-बेटे के रिश्ते में फिर आई दरार

सीरियल के 7 दिसंबर 2025 के एपिसोड में आप देखेंगे कि पराग कोठारी और गौतम गांधी जब मुंबई बिल्डर के घर पहुंचेंगे तो वहां पर पराग कोठारी के बेटे की बात चलेगी। पराग कोठारी साफ कहेगा कि उसका बेटा कुकिंग का शौकीन है। बिल्डर पूछेगा कि आपके घर में तो इतने सारे अलग-अलग बिजनेस हैं, फिर वो कुकिंग क्यों करता है? इस पर पराग कोठारी बताएगा कि कुकिंग उसका शौक है। बिल्डर पूछेगा कि क्या उसका कोई रेस्त्रं है? तो पराग मना कर देगा। इसपर वो पूछेगा कि क्या किसी रेस्त्रां में कुकिंग करता है?

प्रेम की वजह से बेइज्जत होगा पराग

तब पराग कोठारी कहेगा कि उसका बेटा किसी के घर में या किसी के लिए कुकिंग नहीं करता। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब प्रेम खुद खाना सर्व करने के लिए आएगा और बाप-बेटे दोनों आमने सामने आ जाएंगे। पराग फौरन ही मुंह फेर कर वहां से जाने लगेगा। लेकिन प्रेम अपने पिता के पीछे-पीछे बाहर तक आएगा और उन्हें समझाने की कोशिश करेगा। इस बीच गौतम आग में घी डालने की कोशिश करेगा। लेकिन फाइनली पराग अपने बेटे का तर्क नहीं समझेगा और वहां से चला जाएगा।

गौतम के हाथ लगी पराग की दुखती रग

उधर वसुंधरा कोठारी घर पर इस रिश्ते को और ज्यादा खराब करने का काम करेगी। वह कहेगी कि पराग तू प्रेम को छोड़ और अपने प्रॉपर्टी बिजनेस पर फोकस कर। इधर गौतम गांधी को समझ आ गया है कि रजनी और पराग के बीच कुछ तो रहा है। इस बात का फायदा उठाकर वो अपना उल्लू सीधा करना चाहता है। लेकिन देखना यह है कि क्या गौतम की चाल पराग और ख्याति के बीच दूरियां बढ़ा देगा।

ये भी पढ़ें:BB19 ने बंद कीं वोटिंग लाइन्स, फेवरिट को जिताने के लिए ला सकते है यह ट्विस्ट
ये भी पढ़ें:इवेंट में अनुपमा के ऊपर गिरेगी छत, रजनी के साथ दोस्ती में आएगी दरार
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।