Anupamaa 6 May: सड़क पर बेहोश पड़ी मिलेगी ख्याति, अनुपमा को श्रुति के बारे में करेगी आगाह
Anupamaa 6 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का बुधवार का एपिसोड काफी रोचक और सीख देने वाला होने वाला है। ख्याति जब अनुपमा से मिलेगी तो वह उसे श्रुति के खतरनाक इरादों के बारे में बताएगी।

Anupamaa 6 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत बंकू और अनुपमा की बातचीत के साथ होगी। बंकू पूछेगा कि लीला उसके साथ इतना बुरा बर्ताव करती है, लेकिन फिर भी अनुपमा उसके बर्थडे को लेकर इतनी एक्साइटेड क्यों है? जवाब में अनुपमा उसे बताएगी कि चाहे जो कुछ भी हो, है तो लीला उसकी मां ही। अनुपमा कहेगी कि लीला अपने दिल की बात साफ-साफ कहना जानती है, लेकिन इस बात को लेकर कनफ्यूजन में रहती है कि उसे एक मां की तरह बर्ताव करना चाहिए या फिर सास की तरह। जब बंकू कहेगा कि उसे उन दोनों का रिश्ता समझ में नहीं आता तो अनुपमा कहेगी कि यह रिश्ता थोड़ा पेचीदा है।
सड़क पर बेहोश पड़ी मिलेगी ख्याति
रास्ते में जब अनुपमा को बिक्री के लिए लगा एक घर नजर आएगा तो वह ठहर जाएगी। वह बंकू को बताएगी कि वह एक दिन अपना खुद का घर होने का सपना देखती है। दोनों रास्ते से गुजर ही रहे होंगे कि अनुपमा को सड़क पर ख्याति पड़ी नजर आएगी। वह सामान छोड़कर उसके पास भागती हुई जाएगी और लोगों से मदद लेकर किसी तरह उसे होश में लाएगी। बाद में जब अनुपमा ख्याति से अकेले में बात करेगी और पूछेगी कि क्या हुआ था तो वह उसे बताएगी कि आजकल उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। लक्षणों के बारे में सुनने के बाद अनुपमा कहेगी कि यह तो पेरी-मीनोपॉज के लक्षण हैं। दोनों इस मुद्दे पर कुछ देर बात करेंगे।
अनुपमा को आगाह करेगी ख्याति लेकिन..
ख्याति अनुपमा को आगाह करती है कि श्रुति उसके और राही के रिश्ते में नफरत की दीवार खड़ी कर सकती है। अनुपमा यह कहकर बात को टालती है कि राही की अपनी सोच है, वह समझदारी से फैसला ले सकती है। इस पर ख्याति अनुपमा को बताएगी कि श्रुति अभी राही को भड़काने में लगी हुई है और गुस्से में इंसान की समझ बंद पड़ जाती है। इधर बंकू बताता है कि कैसे उसे लीला से डर लगता है। कोठारी मेंशन में पता चलेगा कि राही भी लीला की बर्थडे पार्टी में जाना चाहती है। प्रेम बताएगा कि उसे भी हंसमुख का इनविटेशन आया था। वसुंधरा भी पार्टी में चलने को तैयार हो जाएगी और अपने साथ श्रुति को भी ले चलेगी।
वसुंधरा बताएगी अपने खतरनाक इरादे
गौतम सोच में पड़ जाएगा कि आखिर वसुंधरा पार्टी में क्यों जाना चाहती है, वो भी श्रुति के साथ। वह समझ जाएगा कि हो न हो, वसुंधरा के दिमाग में कुछ चल रहा है और वह किसी को निशाना बनाएगी। गौतम जब वसुंधरा से पार्टी में जाने की वजह पूछेगा तो वह बताएगी कि वह श्रुति की वजह से राही और अनुपमा के बीच तकरार देखना चाहती है। वह कहेगी वह अनुपमा के आंसुओं का मजा लेना चाहती है और इसीलिए उसे लीला की बर्थडे पार्टी में जाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे और कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


