
Anupamaa 6 Jan: रजनी से यह वादा करेगी अनुपमा, राही और प्रेरणा खोलेंगी अपने पत्ते
Anupamaa 6 January 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में राही और प्रेरणा बातचीत के दौरान अपने-अपने पत्ते खोलती नजर आएंगी।
Anupamaa 6 January 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि दिवाकर अचानक पाखी से अहमदाबाद आकर मिलने की बात कहेगा। अनुपमा अपनी बेटी को एक अनजान शख्स से मिलते देखेगी, लेकिन वह उस आदमी का चेहरा नहीं देख पाएगी। देर रात घर लौटने के लिए अनुपमा अपनी बेटी पाखी को लताड़ेगी और उसे याद दिलाएगी कि वो ईशानी के लिए कैसा उदाहरण पेश कर रही है। हालांकि पाखी बहुत रूड होकर जवाब देगी और कहेगी कि आप मेरा मूड मत खराब मत कीजिए। पाखी यह भी कहेगी कि देर रात तक जागना बुढ़ापे में आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं।
प्रेरणा देगी प्रेम को यह ऑफर
अनुपमा सोचने लगेगी कि उसकी बेटी कितनी बदल गई है। अगली सुबह काम के दौरान जब अनुपमा प्रेरणा से सब्जियां काटने का काम तेज करने को कहेगी तो वह उसकी चॉपिंग स्किल्स देखकर इंप्रेस हो जाएगी। प्रेम के साथ बातचीत के दौरान प्रेरणा उसे बताएगी कि वह अनुपमा के साथ मिलकर अपना खुद का रेस्त्रां खोलना चाहती है। प्रेरणा इस प्रोजेक्ट में प्रेम को भी साथ लेने की बात कहेगी लेकिन प्रेम हिचकिचाते हुए यह कह देगा कि उसे मुंबई के बारे में खास कुछ पता नहीं है। लेकिन ट्विस्ट तब आएगा तब प्रेरणा यह कह देगी कि वो अपना रेस्त्रां अहमदाबाद में प्लान कर रही है।
रजनी से यह वादा करेगी अनुपमा
भारती की रस्म के बाद अनुपमा समेत बाकी सभी को रजनी घर पर इनवाइट करती है, लेकिन प्रेरणा साफ मना कर देगी और अपनी मां को झूठा कहेगी। अनुपमा को लगेगा कि प्रेरणा किसी बात की तरफ इशारा कर रही है, लेकिन उस वक्त वो इस बारे में नहीं पूछेगी और कहेगी कि कम से कम उसके सामने वो अपनी मां का अपमान नहीं करे। अनुपमा फोन पर रजनी को भरोसा दिलाती है कि वह प्रेरणा के साथ उसके घर जरूर आएगी। रजनी को भी राहत मिलती है, क्योंकि अनुपमा को अभी भी उसकी छिपी सच्चाई नहीं पता है।
राही और प्रेरणा खोलेंगी अपने पत्ते
इधर यह सब चल रहा होगा और उधर रजनी बिल्डर से मिलकर जल्द ही काम शुरू करने को कहेगी। राही और प्रेरणा की भी मुलाकात होगी और जब राही प्रेरणा को तस्वीरें खींचने में मदद कर रही होगी तब दोनों की बाचतीत होगी। बातों-बातों में दोनों कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी। प्रेरणा पूछेगी कि क्या राही को उसकी मौजूदगी से इनसिक्योरिटी फील होती है, राही बात बदल देगी और उसके रजनी को पसंद नहीं करने के बारे में सवाल करेगी। दोनों अपनी-अपनी सफाइयां देंगी और दोनों के रिश्ते में थोड़ी क्लैरिटी आएगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




