Anupamaa 5 March: एक्सपोज हुई प्रेरणा, राही बोली- अगर मुझे अपनी जान भी देनी पड़े तो मैं दे दूंगी

Mar 05, 2026 12:17 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Today's Episode: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में परी को प्रेरणा का सच पता चल जाएगा। हालांकि, राही की जान बचाकर प्रेरणा सबकी नजरों में अच्छी बन जाएगी।

Anupamaa 5 March: एक्सपोज हुई प्रेरणा, राही बोली- अगर मुझे अपनी जान भी देनी पड़े तो मैं दे दूंगी

Anupamaa 5th March Episode: ‘अनुपमा’ के 5 मार्च के एपिसोड में मोटी बा, पंडित जी की भविष्यवाणी सुनकर डर जाती हैं। वह अनुपमा और प्रेरणा की बेटी को अलग कर देती हैं। परिवार का हर सदस्य मोटी बा को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मोटी नहीं मानती हैं। ऐसे में अंश और प्रार्थना बीच में आते हैं। वे कहते हैं कि ये उनकी बेटी है और वो इस अनुपमा के करीब रखना चाहते हैं। इसके बाद, प्रार्थना, मोटी बा के हाथ से अपनी बेटी लेती है और अनुपमा को दे देती है।

प्रार्थना एक्सपोज

शाम को होलिका दहन के लिए सब दोबारा जमा होते हैं। सब होलिका दहन के अवसर पर भगवान के सामने अपनी इच्छा रखते हैं। इस दौरान, प्रार्थना कहती है, ‘मुझे नहीं पता कि क्या सही और क्या गलत। बस मुझे कुछ भी करके प्रेम चाहिए।’ परी ये सुन लेती है। परी, प्रार्थना से अकेले में बात करती है। परी, प्रार्थना को वॉर्निंग देती है, ‘तुम दोस्त हो, दोस्त बनकर रहो। सौतन बनने की कोशिश मत करो। अगर तुमने प्रेम के बारे में सोचा भी तो मैं सबको सच बता दूंगी। अनुपमा मां को भी।’

राही के साथ हादसा

इसके बाद सब पूजा करने लगते हैं। बेबी की पहली होली सेलिब्रेट करने के लिए राही और प्रेम डांस करने लगते हैं। डांस करते-करते राही, बेबी को अपनी उठा लेती है। वह बेबी से प्रॉमिस करती है कि वह उसे कुछ नहीं होने देगी और दूसरे ही पल राही का पैर फिसलता है और वो बच्ची के साथ होलिका में गिरने लगती है। प्रेरणा, राही को पकड़ लेती। वहीं अनुृपमा, बेबी को पकड़ती है।

अनुपमा

प्रेरणा से क्या कहती है राही?

राही, प्रेरणा को थैंक्यू बोलती है। राही कहती है, ‘मेरी जिंदगी में सिर्फ दोस्ती का रिश्ता नहीं था, आज वो भी मिल गया। तुमने मेरी जान बचाई इसलिए लिए थैंक्यू। कभी भी तुम्हें किसी चीज की जरूरत पड़े तो मुझसे मांग लेना। दोस्ती में अगर मुझे अपनी जान भी देनी पड़े तो मैं खुशी खुशी दे दूंगी।’ वहीं अनुपमा कहती है, ‘सच्ची दोस्ती बहुत मुश्किल से मिलती है। इसे संभालकर रखना।’ राही कहती है, ‘तुम मेरी छोटी बहन जैसी हो। दोस्त भी और बहन भी।’

अनुपमा को सम्मान

पराग सबको होली का निमंत्रण देता है। पराग कहता है कि सबको आना है और समय पर आना है। इसके बाद पराग, अनुपमा से कहता है, ‘आपको भी आना है। अगर आप नहीं आईं तो हम होली नहीं मनाएंगे।’ इधर अनुपमा हांमी भरती है। उधर मोटी बा को टेंशन होने लगती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।