अब क्या नया कांड करने वाला है गौतम? अंश की शादी से पहले अनुपमा को लगेगा सदमा
Anupamaa 5 July 2026 Written Update: अंश और प्रेरणा की शादी से पहले अनुपमा को जोर का झटका लगेगा। उसे कुछ ऐसा पता चलेगा कि उसके पांव तले जमीन खिसक जाएगी, लेकिन फिर भी वह चेहरे पर मुस्कान लिए अपने पोते की शादी की तैयारियों में जुटी रहेगी।

Anupamaa Serial 5 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का रविवार का एपिसोड फुल ऑफ सेलिब्रेशन रहने वाला है। अंश और प्रेरणा की शादी में दोनों परिवार जमकर मस्ती करेंगे, लेकिन इस बीच चालबाजी और साजिशों का सिलसिला भी धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। अंश-प्रेरणा की शादी में सेलिब्रेट करने से पहले अनुपमा को एक जोर का झटका लगेगा। वह जब अपने पसंदीदा मकान के सामने खड़ी होगी, तभी उसे दोबारा वही शख्स मिलेगा, जिससे उसकी बात हुई थी। यह शख्स अनुपमा से पूछेगा कि क्या उसे अभी भी यह घर चाहिए? अनुपमा खुशी से मन ही मन इठलाने लगेगी और शर्माने लगेगी, लेकिन वह कुछ कहे, उससे पहले उसे जोर का झटका लगेगा।
शादी के पहले लगेगा अनुपमा को सदमा
वह शख्स अनुपमा को बताएगा कि यह घर बिक गया है। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह शख्स उसे बताएगा कि उसने पहले भी कहा था कि इस तरह के घर ज्यादा दिन बिक्री के लिए नहीं रहते। अनुपमा किसी तरह खुद को संभालेगी और कहेगी कि उसे अभी प्रेरणा और अंश की शादी पर ध्यान देना है, क्या हुआ अगर उसकी खुद की जिंदगी में कुछ उलटा-पुलटा हो गया, उसे अपने बच्चों के लिए खुश होना है। अनुपमा घर पहुंचेगी और शादी की तैयारियों में जुट जाएगी। दोनों परिवारों के लोग इस बीच जमकर सेलिब्रेट करेंगे।
तोषू सुन लेगा श्रुति और प्रेम की बातचीत
अनुपमा सभी को बताएगी कि वह लड़का और लड़की, दोनों की तरफ से है। अंश और प्रेरणा की शादी के दौरान अनुपमा बार-बार अंश की पहली शादी को याद करेगी, लेकिन फिर वर्तमान में चल रही सिचुएशन्स पर फोकस करेगी। शादी के फंक्शन्स के दौरान ही अनुपमा और प्रेम को एक साथ कॉल आएगा। दोनों को पता चलेगा कि कॉम्पटिशन का अगला राउंड जल्द ही शुरू होगा। अनुपमा प्रेम को बेस्ट ऑफ लक कहेगी, लेकिन वह हमेशा की तरह अपनी जीत और घमंड की ढपली बजाता रहेगा। प्रेम की नफरत की आग में घी डालने का काम श्रुति करेगी। वह मौका मिलने पर अनुपमा को भी शादी के दौरान ताने मारेगी।
अब क्या नया कांड करने वाला है गौतम?
जब श्रुति बाद में प्रेम से मिलेगी तो वह उससे कहेगी- देखा तुमने! तुमने इस परिवार के लिए कितना कुछ किया है, लेकिन इनकी अकड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कॉम्पटिशन के लिए जमकर तैयारी करो, इस बात जीत तुम्हारी ही होनी चाहिए। वैसे भी इस बार तो तुम्हारे पास अनुपमा की डायरी भी है। श्रुति की बातचीत तोषू सुन लेगा और वह जाकर झट से यह सब कुछ गौतम को बता देगा। गौतम के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कान बिखर जाएगी। तोषू को इधर गौतम गांधी से कुछ पैसे मिलज जाएंगे, लेकिन उसका लालच शांत नहीं हुआ है, वह प्रेम से भी इस जानकारी के बदले पैसे ऐंठने के चक्कर में होगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


