Anupamaa 4 July: शादी से पहले घर छोड़कर जाएगी लीला! राही खुलकर बताएगी अपने दिल का हाल
Anupamaa 4 July 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शादी से ठीक पहले लीला घर छोड़कर जाने की जिद पकड़ लेगी।

Anupamaa 4 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड की शुरुआत लीला की नाराजगी से होगी। होगा यह कि अनुपमा और घर के सभी बड़े अंश और प्रेरणा से अंदर जाकर आराम करने को कहेंगे, लेकिन दोनों की जिद होगी कि वो भी शादी की तैयारियों में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं। बहुत जिद करने पर अनुपमा उनसे कहेगी कि वो यहां बैठकर अपने नाम वाली नेम प्लेट तैयार कर सकते हैं, लेकिन काम नहीं करेंगे। इस दौरान प्रेरणा का ध्यान पूरे वक्त उसके फोन पर होगा। फिर वह अचानक से बहुत परेशान हो जाएगी। वजह पूछने पर वो बताएगी कि उसकी मां और भाई शादी में नहीं आ रहे हैं।
लीला पहले खुद ही करेगी बदतमीजी
प्रेरणा के यह कहते ही लीला फट से बोलेगी- अच्छा है नहीं आ रहे। लीला कहेगी कि उसकी मां एक नंबर की डायन है और उसका शादी में नहीं आना ही ठीक है। अपनी मां के बारे में इतनी बुरी-भली बातें सुनकर प्रेरणा भी भड़क जाएगी और कहेगी कि बुरे तो पाखी-तोषू और उनका बेटा वनराज भी था। गुस्से में प्रेरणा अंदर चली जाएगी और इधर लीला गुस्सा हो जाएगी। वह कहेगी कि इस घर में कोई उसका सम्मान नहीं करता है। वह कहेगी कि उसने पहले भी कहा था कि यह लड़की (प्रेरणा) अंश के लिए ठीक नहीं है। पाखी हमेशा की तरह आग में घी डालने का काम करेगी और तब अनुपमा उसे लाइन पर लाएगी।
घर छोड़कर जाने की जिद पर अड़ी
अनुपमा और बापूजी पाखी को चुप कराएंगे और इधर लीला घर छोड़कर जाने की जिद पकड़ लेगी। वह कहेगी कि अब उसका इस घर में कोई सम्मान नहीं है और ना ही कोई उसकी इज्जत करता है। बापूजी बात को हंसी मजाक में उड़ाकर सिचुएशन डायल्यूट करने की कोशिश करेंगे। अनुपमा, दिग्विजय भी बात को संभालने की कोशिश करेंगे। अंदर प्रेरणा को अपनी गलती का पछतावा हो रहा होगा कि उसने क्यों बा से ऐसी बात कही, लेकिन अंश उसे समझाने की कोशिश करेगा कि बिना बदतमीजी किए हम छोटों को बड़ों के सामने अपनी असहमति रखने का अधिकार है। बाहर बात बिगड़ रही होगी और इधर अंश प्रेरणा को समझाने में कामयाब रहेगा।
बातों में राही कहेगी दिल की बात
कुछ ही देर बाद जब लीला जिद छोड़ने को तैयार नहीं होगी, तभी प्रेरणा आकर उसे गले लगा लेगी। वह उसे किस करेगी और लीला अचानक से बहुत असहज हो जाएगी। वह लीला को घर छोड़कर नहीं जाने के लिए समझा लेगी। लीला भी हंसने लेगी और माहौल वापस नॉर्मल हो जाएगा। इस सबके बीच कई बार तोषू को बेइज्जत किया जाएगा और पाखी भी अपनी मां से डांट खाएगी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह होगी कि लीला को समझाने की दौरान बातों-बातों में राही यह स्वीकार कर लेगी, कि उसे उसकी मां की याद आती है लेकिन वह जता नहीं पाती है। अब देखना होगा कि कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


