
Anupamaa 4 Jan: चॉल में प्रेरणा लेगी भारती की जगह, ईशानी को नई पट्टी पढ़ाएगी पाखी
Anupamaa 4 January 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का रविवार का एपिसोड प्रेरणा की चॉल में परमानेंट एंट्री के नाम रहेगा। इसी के साथ चॉल में प्रेरणा की जगह पक्की हो चुकी है, जिसके कई नतीजे देखने को मिलेंगे।
Anupamaa 4 January 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड एक नई शुरुआत लेकर आने वाला है। अनुपमा की जिंदगी की नहीं, बल्कि प्रेरणा की जिंदगी की। भारती की विदाई के बाद घर सूना-सूना लग रहा होगा। जस्सी अकेली बैठी भारती की उस चुन्नी को निहार रही होगी, जिससे जैस्मिन परफ्यूम की खुशबू आती थी और इसीलिए वह भारती से दूर भागा करती थी। लेकिन आज वही चुन्नी उसकी जान बन चुकी होगी। भारती की याद में जस्सी को यूं अकेला देख प्रेरणा उसे समझाएगी कि अक्सर हमें उन लोगों की वैल्यू तभी समझ आती है, जब वो हमसे दूर हो जाते हैं।
चॉल में भारती की जगह लेगी प्रेरणा
प्रेरणा बातचीत के दौरान जस्सी से पूछेगी कि क्या मैं इस चॉल में भारती की जगह ले सकती हूं? वह कहेगी कि आपके दिलों में तो मैं कभी भारती की जगह नहीं ले सकूंगी, लेकिन इस घर में उसकी जगह मैं रहना चाहती हूं। जस्सी और अनुपमा शॉक्ड होंगी। प्रेरणा कहेगी कि मैं इसके लिए किराया देने को तैयार हूं। जस्सी मान जाएगी लेकिन अनुपमा मना करेगी और वापस अपनी मां के पास जाने को कहेगी। इस पर प्रेरणा मना करेगी। अनुपमा कहेगी कि एक बार कम से कम उसे अपनी मां से पूछ लेना चाहिए।
अनुपमा से फिर नाराज होगी राही
प्रेरणा कहेगी कि उसने जब घर से भागने से पहले नहीं पूछा तो अब क्या पूछेगी। प्रेरणा कहेगी कि आप अगर मुझे नहीं रखना चाहती हैं तो मैं कहीं और रह लूंगी। लेकिन तब अनुपमा कहेगी कि कहीं और रहने की बजाए अगर तुम यहीं मेरी आंखों के सामने रहोगी तो मुझे ज्यादा अच्छा लगेगा। प्रेरणा खुशी से झूम उठेगी। इसके बाद राही का मुंह लटक जाएगा। अनुपमा समझाएगी कि अगर वो मना करती तो प्रेरणा कहीं और चली जाती और फिर उसकी मां सोचती कि मैंने उसे रोका नहीं। तब राही समझाएगी कि वो अब भी नाराज होंगी।
ईशानी को नई पट्टी पढ़ाएगी पाखी
राही कहेगी कि रजनी मासी अब इसलिए नाराज होंगी कि आपने प्रेरणा को उनके पास नहीं भेजा। राही एक बार फिर रजनी की बात छेड़ते हुए कहेगी कि आपको भले ही मेरी सोच पर यकीन ना हो, लेकिन जरा देखिए कि प्रेरणा अपनी मां से किस तरह बर्ताव करती है, इसकी कोई तो वजह होगी। अनुपमा बात काट देगी। उधर ईशानी शुक्र मनाएगी कि वो बच गई, लेकिन सोचेगी कि उसके जैसी कितनी लड़कियां फंस जाती होंगी। बातों-बातों में पाखी कहेगी कि वो कॉलेज रीयूनियन में जा रही है और उसके बाद अहमदाबाद वापस चली जाएगी, लेकिन वो अनु मां का पल्लू पकड़कर चलती रहे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




