Anupamaa: अनुपमा के सिर पर आएगी दोहरी मुसीबत! लीला को होगा अपनी गलती का अहसास

Mar 31, 2026 03:24 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 31st March 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आपको कई दिलचस्प उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। रोजी एक बार फिर बदले की भावना में घटिया हरकत करेगी।

Anupamaa: अनुपमा के सिर पर आएगी दोहरी मुसीबत! लीला को होगा अपनी गलती का अहसास

Anupamaa 31st March 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय और रणविजय के बीच तीखी बहस से होगी। रणविजय घर खाली कराने की धमकी देगा, लेकिन दिग्विजय डंके की चोट पर कह देगा कि यह घर सावी के सपनों से जुड़ा है। दिग्विजय साफ कहेगा कि वह किसी कीमत पर ये घर नहीं बेचेगा। इस सबके बीच बंकू को चोट लग जाएगी। जब अनुपमा घर लौटेगी तो बंकू की हालत देखकर परेशान हो जाएगी। बंकू उसे पूरी बात बताएगा कि कैसे रणविजय पैसों के लिए दबाव बना रहा है और 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

अनुपमा से बदले के लिए रोजी की घटिया चाल

यह सब सुनकर अनुपमा भावुक हो जाएगी। अनुपमा की मुश्किलें तब और बढ़ जाएंगी जब उसे पता चलेगा कि उसकी बेटी जया घर पर नहीं है। बंकू बताएगा कि वह राधिका के पास गई थी, लेकिन जब अनुपमा राधिका के पास पहुंचेगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। राधिका बताएगी कि जया तो काफी देर पहले एक अनजान औरत के साथ कहीं चली गई है। अनुपमा को तुरंत अहसास हो जाएगा कि उसकी बेटी के साथ कुछ बहुत गलत हुआ है और उसे किसी ने फंसाया है।

लीला बा को होगा अपनी गलती का अहसास

अनुपमा पागलों की तरह सड़कों पर अपनी बच्ची को ढूंढना शुरू करेगी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलेगा। अनुपमा की फिक्र बढ़ने लगेगी। दूसरी तरफ शाह हाउस में लीला अपने पॉडकास्ट के बंद होने के गम में डूबी होगी। उसे लगेगा कि उसकी एक गलती की वजह से सब बर्बाद हो गया। ऐसे में ईशानी उसे संभालेगी और घर के खर्चों में हाथ बंटाने के लिए मॉडलिंग करने का फैसला लेगी। वहीं राही और प्रेम एक अच्छी खबर लेकर आएंगे कि माही के डिजाइन्स अप्रूव हो गए हैं।

जया को सुनसान फैक्ट्री में बंद कर देगी रोजी

घर में खुशी का माहौल होगा। अंश भी अपनी बहनों को चिढ़ाते हुए माहौल को हल्का करेगा। इसी बीच प्रेम को अंश और जस्सी के बीच कुछ महसूस होगा, जिस पर राही उसे चिढ़ाने लगेगी। एपिसोड की आखिर में रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्विस्ट आएगा। रोजी अपनी और अपने पति पॉल की बेइज्जती का बदला लेने के लिए जया को निशाना बनाएगी। वह झूठ बोलकर फुसलाकर जया को अपने साथ ले जाएगी और उसे एक पुरानी फैक्ट्री में बंद कर देगी। अब देखना यह है कि क्या अनुपमा वक्त रहते अपनी बेटी को ढूंढ पाएगी?

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।