Anupamaa 31 Jan: कान्हा जी दिखाएंगे अनुपमा को राह, रजनी के खिलाफ हो जाएगा बेटा वरुण
Anupamaa 31 January 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु जान पर खेलकर प्रेरणा को बचाएगी। उधर वरुण को अपनी गलती का अहसास हो जाएगा।

Anupamaa 31 January 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में मंदिर में कुछ ऐसी घटनाएं होंगी कि अनुपमा को किसी अनहोनी का आभास हो जाएगा। वह फौरन चॉल की तरफ दौड़ेगी और वहां पहुंचने पर उसे पता चलेगा कि घर में आग लगी हुई है। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी जब उसे पता चलेगा कि प्रेरणा अंदर है। वरुण भी वहीं खड़ा होगा और उसकी आंखें फटी रह जाएंगी। वह यह जानते हुए भी कुछ नहीं कर पाएगी कि उसने अपनी बहन को अपने ही हाथों से जिंदा जला दिया है।
अपनी जान जोखिम में डालेगी अनुपमा
अनुपमा कुछ पल पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करेगी, लेकिन फिर वो होगा जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। अनुपमा सीधे उस दहकते हुए घर में घुस जाएगी। लोग उसे रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन वो सीधी जलते हुए घर में दाखिल हो जाएगी। अनुपमा प्रेरणा को ढूंढने के दौरान आग की दहक और धुंए की वजह से बेहोश हो जाएगी। लेकिन फिर कृष्ण जी का चमत्कार होगा और उसे होश आ जाएगा। वह प्रेरणा को होश में लाएगी और फिर उसे किसी तरह बाहर लेकर आ जाएगी।
'हमें हमारे बुरे कर्मों का फल मिला है'
जिस दौरान यह सब हो रहा होगा उससे पहले ही वरुण इस दुख में वहां से चला जाएगा कि उसने खुद ही अपनी बहन को जिंदा जला दिया है। घर पहु्ंचकर वो अपनी मां रजनी देसाई को सारी घटना बताएगा जो वहां यह सोचकर खुश होगी कि उसकी जीत हो गई। वरुण बताएगा कि कैसे रजनी एक बुरी मां है और उसने अपने बच्चों को हमेशा गलत चीजें सिखाई हैं। रजनी खुद भी अपनी बेटी के जिंदा जल जाने की बात सुनकर सदमे में होगी और फूट-फूटकर रोने लगेगी। वरुण अपनी मां से कहेगा कि आपको और मुझे हमारे कर्मों का फल मिला है।
कान्हा जी खुद दिखाएंगे अनुपमा को राह
रजनी निशब्द होगी, उसके पास कहने को कुछ नहीं होगा। वरुण अपनी मां से कहेगा कि लोग सही कहते हैं कि स्वर्ग और नर्क दोनों इसी जिंदगी में होते हैं। रजनी को इस दौरान अनुपमा देवी रूप में दिखाई पड़ेगी और अब रजनी को अपने किए पर पछतावा होने लगा है, लेकिन उसके भीतर का घमंड उसे यह मानने नहीं दे रहा है। उधर अनुपमा जब प्रेरणा को लेकर बाहर आएगी तो लोग उसे संभालेंगे। बेहोशी के दौरान अनुपमा को भगवान कृष्ण दिखाई पड़ेंगे जो उसे यह बताएंगे कि कुछ मौकों पर लड़ाई जीतने के लिए इंसान को कृष्णनीति की जरूरत होती है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




