Anupamaa: पॉल को नानी याद दिलाएगी अनुपमा, दिग्विजय पर हमला करवाएगा उसका सगा बेटा

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 30 March: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पॉल एक बार फिर अनुपमा के रास्ते में आने की कोशिश करेगा, लेकिन इस बार अनु उसको नानी याद दिला देगी। उधर कोठारी मेंशन में भी बहुत कुछ चल रहा है।

Anupamaa: पॉल को नानी याद दिलाएगी अनुपमा, दिग्विजय पर हमला करवाएगा उसका सगा बेटा

टीवी सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड की शुरुआत में दिग्विजय अनजाने में अनुपमा के हाथ का बना खाना खाएगा। उसे स्वाद बहुत पसंद आएगा और इसी बीच सावी का एक पुराना वीडियो प्ले हो। इस वीडियो में वह 'जोशी बेन' नाम की किसी औरत को अपनी इन्सपिरेशन बता रही होगी। वीडियो में आवाज सुनकर बंकु और दिग्विजय के कान खड़े हो जाएंगे, क्योंकि वह आवाज अनुपमा की है। हालांकि चेहरा साफ नहीं दिखेगा, लेकिन दिग्विजय सोच में पड़ जाएगा कि क्या उसकी बेटी की प्रेरणा अनुपमा ही थी। अनुपमा भी सावी की रसोई को और संवारने के सपने बुन रही है।

तोषू और गौतम मिलकर बनाएंगे ये प्लान

उधर शाह हाउस में लीला और हंसमुख अपने पॉडकास्ट की शूटिंग की तैयारी कर रहे होंगे जब तभी ईशानी उन्हें बताएगी कि चंद्रिका ने उनके चैनल को रिपोर्ट कर दिया है, जिसकी वजह से अब वो वीडियो नहीं डाल पाएंगे। असल में लीला ने चंद्रिका की अपने पॉडकास्ट पर इनसल्ट की थी। इसी का बदला उसने चैनल पर स्ट्राइक दिलवाकर लिया है। अब फैंस भी लीला के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। दूसरी तरफ गौतम और तोषू मिलकर माही के खिलाफ नई साजिश रचेंगे। गौतम परितोष को 10 दिन का वक्त देगा, और इस दौरान उसे ऑफिस में माही के लिए मुश्किलें बढ़ानी होंगी।

दिग्विजय पर हमला करवाएगा उसका बेटा

उधर गोवा में असली तमाशा तब शुरू होगा जब दिग्विजय के घर पर कुछ गुंडे हमला कर देंगे। बंकु अकेले उनसे भिड़ जाएगा और गुंडे उसे बेरहमी से पीटेंगे। आखिरी वक्त पर दिग्विजय वहां पहुंचकर बंकु की जान बचाएगा। ये गुंडे रणविजय का मैसेज लेकर आए होंगे और दिग्विजय को धमकी देकर जाएंगे। इधर दिग्विजय का सगा बेटा ही उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है, और दूसरी तरफ उधर अनुपमा के लिए भी आफत बढ़ने वाली है।

पॉल मांगेगा अनुपमा और जया से माफी

पॉल अनुपमा का रास्ता रोक लेगा। वह न केवल खाने का अपमान करेगा बल्कि अनुपमा को धक्का देकर साइकिल से भी गिरा देगा। लेकिन जैसे ही पॉल जया का नाम लेगा, अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा। वह पॉल की जमकर धुलाई करेगी। अनुपमा उसे पांच पन्नों का भाषण सुनाएगी और कहेगी कि इस देश में कोई भी बाहरी नहीं है। अनुपमा का यह अवतार देखकर पॉल के पसीने छूट जाएंगे और उसे अनुपमा और जया से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ेगी। अनुपमा चेतावनी देगी कि अगर दोबारा जया का नाम लिया, तो वह शराफत छोड़ देगी। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।