
Anupamaa 3 Jan: चॉल वाले देखेंगे अनुपमा का रौद्र रूप, वसुंधरा को करारा जवाब देगी ख्याति
Anupamaa 3 January 2026 Full Episode: जब अनुपमा की तीसरी आंख खुलेगी तो सभी चॉल वालों की बोलती बंद हो जाएगी। वो मिनटों में सबकी अक्ल ठिकाने ला देगी और कुछ ही देर में चॉल वालों से लेकर मीडिया तक सभी माफी मांगते नजर आएंगे।
Anupamaa 3 January 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब लोगों के ताने जारी रहेंगे तो अनुपमा अपने रौद्र रूप में आ जाएगी। वो अपना पांच पन्नों का भाषण शुरू कर देगी। सभी लोगों को सख्त लहजे में समझाएगी कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले गलत नहीं होते हैं, अगर फिल्म वालों से इतना ही ऐतराज है तो दिन भर टीवी पर सीरियल और फिल्में क्यों देखते हैं? क्यों उनके नजर आते ही उनके पीछे-पीछे सेल्फी लेने पहुंच जाते हैं।
चॉल वाले देखेंगे अनुपमा का रौद्र रूप
अनुपमा चॉल वालों के साथ-साथ मीडिया वालों को भी लताड़ेगी और उन्हें भी सबक सिखाएगी। कुछ ही देर में सबकी अक्ल ठिकाने आ जाएगी, चॉल वाले जस्सी और ईशानी से माफी मांगेंगे। लेकिन भारती और जस्सी कहेंगे कि चॉल वालों ने जो किया है इसके लिए वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। अनुपमा उन्हें समझाएगी कि जब कोई गलती नहीं की है तो ना नजर नीचे, ना कदम पीछे। उधर शाह निवास में किंजल जब बहुत भावुक हो रही होगी तब अंश उन्हें समझाएगा और किंजल को बहुत अच्छा लगेगा और वह समर को याद करेंगे।
वसुंधरा को करारा जवाब देगी ख्याति
कोठारी मेंशन में अलग ही तमाशा चल रहा होगा। वसुंधरा कोठारी गुस्से में प्रेम को फोन करेगी और कुछ भी करके जल्द से जल्द वापस आने को कहेगी। वसुंधरा को जब ख्याति समझाने की कोशिश करेगी तो वह उस पर ही हावी हो जाएगी। वह अनुपमा और राही को सपोर्ट करने के लिए उसे बुरा भला कहेगी और कहेगी कि तुम्हारी बहू को समझाती क्यों नहीं हो? आए दिन मुंह उठाकर अपनी मां के पास चली जाती है। ख्याति इस पर तल्ख लहजे में जवाब देगी और कहेगी, माफ कीजिएगा बा.. आप आजकल श्रीनाथ जी से ज्यादा अनुपमा जी को याद करने लगी हैं।
पूर्वीछाया चॉल से होगी भावुक विदाई
शादी के बाद पूर्वीछाया चॉल से भारती की भावुक विदाई होगी। वह जाने से पहले एक-एक करके सभी से मिलेगी और उन्हें गले लगकर अलविदा कहेगी। लीला बा भारती को अपने अहमदाबाद वाले घर की चाभी सौंपते हुए कहेगी कि याद रखना कि तेरा एक मायका अहमदाबाद में भी है। राही जब भारती को विदा करेगी तो कहेगी कि कभी भी जरूरत हो तो याद करना। तुम अकेली नहीं हो। प्रेरणा उससे पहले ही कह चुकी है कि ससुराल में दबकर मत रहना। इन सबके बीच भारती सभी से विदा लेकर चली जाएगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




