Anupama: अनुपमा फिर करेगी दिग्विजय की मदद, वसुंधरा की कोशिश नाकाम करेगी ख्याति
Anupamaa 29th March 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में काफी मजेदार अप्स और डाउन्स देखने को मिलने वाले हैं। जानिए रविवार के एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।

टीवी सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड की शुरुआत काफी मजेदार होने वाली है। आप देखेंगे कि एक बड़ा सा चूहा देखकर दिग्विजय के पसीने छूट जाएंगे। जया उसका मजाक उड़ाएगी, लेकिन आखिर में अनुपमा और बंकु ही उसकी मदद करेंगे। इसके बाद दिग्विजय अनुपमा को थैंक्स कहेगा, जिसे सुनकर अनुपमा भी हैरान रह जाएगी। वहीं बातों-बातों में अनुपमा के हाथ सावी की डायरी लग जाएगी। अपने बेटे को खोने का दुख साझा करते हुए अनुपमा दिग्विजय को समझाएगी कि उसे अपने कैफे को एक और मौका देना चाहिए। हालांकि दिग्विजय इस पर चुप हो जाएगा, जिससे साफ है कि उसके जख्म अभी भी हरे हैं।
माही को निकाल फेंकने की धमकी देगी लीला
दूसरी तरफ अनुपमा अपनी और जया की जिम्मेदारी उठाने के लिए काम की तलाश में स्नेहा के पास जाएगी। स्नेहा उसे अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए 20 टिफिन तैयार करने का काम देगी। अनुपमा यह काम लेने को तैयार तो है, लेकिन उसे डर है कि क्या दिग्विजय उसे अपनी किचन इस्तेमाल करने देगा। वहीं शाह हाउस में लीला का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। माही ने घर का काम संभालना शुरू किया है, लेकिन लीला को डर है कि कहीं वह अपनी मां काव्या जैसी निकले। हंसमुख हर बार की तरह लीला को समझाने की कोशिश करेगा, पर लीला माही को घर से निकालने की धमकी दे देगी।
वसुंधरा की कोशिश नाकाम करेंगे ख्याति-अनिल
सीरियल के 29 मार्च 2026 के एपिसोड में थोड़ा सा रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। जब राही प्रेम के रेस्टोरेंट में इंस्पेक्शन के लिए पहुंचेगी, दोनों के बीच कुछ प्यारे पल देखने को मिलेंगे। लेकिन गौतम वहां आकर प्रांशु को छीनने की कोशिश करेगा। उधर कोठारी मेंशन में वसुंधरा ने माही को नौकरी से निकालने की ठान ली है। लेकिन यहां ख्याति माही के सपोर्ट में खड़ी होगी और वसुंधरा को याद दिलाएगी कि कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उसे इतनी आसानी से नहीं निकाला जा सकता। अनिल भी माही का साथ देगा, जिससे वसुंधरा को झटका लगेगा।
पकड़ी जाएगी अनुपमा, दिग्विजय का फूटा गुस्सा
एपिसोड के आखिर में दिग्विजय की मनाही के बावजूद बंकु अनुपमा के लिए स्टोव का इंतजाम करेगा और उसे बाहर खाना बनाने के लिए कहेगा। अनुपमा डरी हुई होगी, पर अपनी जरूरतों के लिए वह टिफिन पैक करना शुरू कर देगी। तभी वहां दिग्विजय पहुंच जाएगा और अनुपमा को अपना काम शुरू करते देख गुस्से से फट पड़ेगा। दिग्विजय को लगेगा कि उसकी बात की कोई कीमत नहीं है। हालांकि अनुपमा भी साफ कह देगी कि उसे जया को पालना है और वह किसी के आगे हाथ नहीं फैला सकती। बोस भी अनुपमा का साथ देगा, जिसके बाद दिग्विजय वहां से चला जाएगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


