Anupamaa 29 June: अनुपमा की कोशिशें होंगी नाकाम, लीला को खाए जा रहा यह डर
Anupamaa 29 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी इमोशनल और रोमांचक रहने वाला है। एक तरफ अनुपमा अंश को बचाने की भरसक कोशिश करेगी, दूसरी तरफ गौतम पर सबको शक होने लगा है।

Anupamaa 29 June 2026 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलिस अंश को गिरफ्तार करके ले जाएगी। अनुपमा, प्रेम, ईशानी और परी समेत सभी लोग कहते रहेंगे कि अंश ऐसा कुछ कर ही नहीं सकता, लेकिन पुलिस कहेगी कि कौन सही है और कौन गलत, इसका फैसला कोर्ट करती है। अनुपमा पुलिस की गाड़ी के पीछे भागेगी और आखिरकार गिर पड़ेगी। दिग्विजय उसे उठाएगा। शो की शुरुआत काफी इमोशनल नोट पर होने वाली है, लेकिन फिर चीजें बदलेंगी।
अनुपमा की कोशिशें होंगी नाकाम
अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलिस स्टेशन में अनुपमा अंश को बेगुनाह साबित करने की पूरी कोशिश करेगी। वह जमानत कराने की भी बात कहेगी, लेकिन पुलिस कहेगी कि यह गैर जमानती मामला है। इसके बाद अनुपमा जाकर उस लड़की और लड़के के बात करेगी, उनके आगे गिड़गिड़ाएगी। वह कहेगी कि अगर वो किसी के बहकावे में आकर, या किसी के कहने पर ऐसा कर रहे हैं तो वह उस शख्स से ज्यादा मदद कर देगी। अनुपमा उस लड़की से कहेगी कि अंश की जिंदगी बर्बाद नहीं करे और सच बोल दे। लेकिन लड़की कहेगी कि वह तो सच ही बोल रही है।
सभी को हो रहा है गौतम पर शक
इस पर अनुपमा भड़क जाएगी और उसे धमकी देगी कि वह आज नहीं तो कल उसका सच सबके सामने लाकर रहेगी। उधर कोठारी मेंशन में और शाह निवास में अब सभी का शक गौतम गांधी की तरफ जाने लगा है। क्योंकि वह कुछ ही दिन पहले धमकी देकर गया था कि पूरे शाह परिवार को घुटनों पर ला देगा। गौतम अपना नाम उछलता देख साफ इनकार कर देगा कि उसने कुछ नहीं किया है, लेकिन ख्याति, अनिल, राही, परी और राजा को उस पर पूरा शक है। उधर शाह निवास में गौतम का नाम खुलता देख तोषू उसका बचाव करने की कोशिश करेगा।
लीला को खाए जा रहा है यह डर
लीला को इस बात की फिक्र हो रही होगी कि समाज में लोग अंश के बारे में कैसी बातें करेंगे, इस पर बापूजी उसे समझाएंगे कि जब हमारा बच्चा गलत नहीं है तो हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। गौतम गांधी के पास उस लड़की और लड़के का वीडियो कॉल आएगा जिन्होंने उसके कहने पर अंश को फंसाया होगा। जब वो पैसों के लिए गौतम के घर आने की बात कहेंगे तो वह साफ मना कर देगा और कहेगा कि इधर आने की जरूरत नहीं है। लड़की और लड़का जब कहेंगे कि वो लोग प्रोफेशनल हैं तो गौतम कहेगा कि उसके जैसे लोगों की वजह से उसका फायदा हो रहा है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


