Anupamaa 27 May: वसुंधरा-तोषू को परी देगी मुंहतोड़ जवाब, राही और प्रेम को मिलेगा बड़ा सबक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 27 May 2026 Written Update: अनुपमा जब गरीबों को बचा हुआ खाना बांट रही होगी, तो उस दौरान प्रेम और राही बाहर ही खड़े होंगे। उन्हें अनुपमा की बातों से एक अहम सबक मिलेगा, लेकिन श्रुति के कान पर जूं नहीं रेंगेगी।

Anupamaa 27 May: वसुंधरा-तोषू को परी देगी मुंहतोड़ जवाब, राही और प्रेम को मिलेगा बड़ा सबक

Anupamaa 27 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत एक धमाकेदार सेलिब्रेशन के साथ होगी। परी और राजा जया को लेकर 'लव यू जिंदगी' कैफे गए होंगे। वहां पर ईशानी, माही, अंश और बंकू उनका जोरदार स्वागत करेंगे। धमाकेदार सेलिब्रेशन होगा और सभी परी की प्रेग्नेंसी को लेकर सुपर एक्साइटेड होंगे। सबका इतना सारा प्यार देखकर परी की आंखें भर आएंगी। हालांकि सभी को हैरत होगी कि उनके कैफे में चल रहे म्यूजिक और जश्न की आवाजें सामने अनुज कैफे तक जा रही होंगी, लेकिन फिर भी परी से मिलने के लिए राही नहीं आई।

पत्नी राही पर बंदिशे लगाएगा प्रेम

उधर अनुज के कैफे में म्यूजिक और चीयरिंग की आवाजें सुनकर परी तो आना चाहती होगी, लेकिन अपने पतिदेव का बदला हुआ मिजाज देखकर उसे अपना मन मारना पड़ेगा। जब प्रेम देखेगा कि परी की प्रेग्नेंसी की वजह से राही उससे मिलने जाना चाहती है, तो वह अपनी पत्नी से कहेगा- परी का प्रेग्नेंसी में शाह हाउस जाना अलग बात है और तुम्हारा वहां जाना अलग बात है। राही चाहकर भी परी से मिलने नहीं जा पाएगी। देर रात जब अनुपमा कैफे का बचा हुआ खाना गरीबों में बांट रही होगी तो राही को अहसास होगा कि प्रेम और श्रुति कितनी गलत राह पर चल रहे हैं।

राही और प्रेम को मिलेगा सबक

होगा यह कि ईशानी अपनी अनु मां से बचा हुआ खाना बांटने की वजह पूछेगी। तो अनुपमा जवाब देगी कि तुम सही कह रही हो कि हम यह बचा हुआ खाना फ्रिज में रखकर अगले दिन परोस सकते थे, लेकिन हम अतिथि को भगवान कहते हैं और भगवान को बासा खाना नहीं खिलाया जाता। अनुपमा समझाएगी कि बासे खाने का भले ही स्वाद न बदले लेकिन उसकी खुशबू और पेट पर असर बदल जाता है। सामने ही अपने कैफे के बाहर खड़े श्रुति-प्रेम यह सब सुन रहे होंगे। राही अपनी मां की बातें सुनकर प्रेम की तरफ देखेगी और सोचने लगेगी कि उसका पति कितनी गलत राह पर है।

वसुंधरा-तोषू को परी का सीधा जवाब

एपिसोड की सबसे बड़ी हाइलाइट होने वाला है तोषू का अचानक कोठारी मेंशन पहुंच जाना। वहां जाकर वह वसुंधरा कोठारी से यह कह देगा कि मेरी बेटी और दामाद को शाह हाउस मत आने दीजिए। वसुंधरा कोठारी यह सोचकर भड़क जाएगी कि राजा-परी ने उसे शाह हाउस जाने स पहले बताया नहीं। माहौल अपने खिलाफ जाते देखकर परी अपने पिता तोषू और वसुंधरा पर भड़क जाएगी और साफ कह देगी कि यह उसकी प्रेग्नेंसी है और किससे मिलना है किससे नहीं, यह भी वही तय करेगी। वसुंधरा और मीता कुछ नहीं कह पाएगी। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।