Anupamaa 27 Feb: प्रेम और अंश काे मिलेगा सबूत, गौतम रिवील करेगा अपना मास्टर प्लान, अनुपमा सिखाएगी सबक
Anupamaa Written Update in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में गौतम, माही के सामने अपना मास्टर प्लान रिवील करेगा। वहीं अनुपमा, टीना-अर्जुन को सबक सिखाएगी।

Anupamaa 27 February 2026 Episode: ‘अनुपमा’ के 27 फरवरी के एपिसोड में टीना और अर्जुन अपने माता-पिता का फोन ले लेते हैं। वे उन्हें एक कमरे में बंद कर देते हैं और उन्हें प्रॉपर्टी के पेपर्स साइन करने पर मजबूर करते हैं। अनुपमा को सपने में बीजी आती है। अनुपमा का दिल घबराने लगता है। अनुपमा, बापूजी और उनके दोस्तों के साथ बीजी से मिलने जाती है। वहां जाकर अनुपमा को पता चलता है कि टीना और अर्जुन दोबारा अपने मां-बाप के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं।
अनुपमा का इंसाफ
अनुपमा, टीना और अर्जुन के गाल पर थप्पड़ जड़ती है। अनुपमा, टीना और अर्जुन को पकड़कर बाहर लेकर जाती है। इतना ही नहीं, अनुपमा सबको टीना और अर्जुन का वीडियो बनाने की रिक्वेस्ट करती है। अनुपमा सबको बताती है कि टीना और अर्जुन अपने मां-बाप के साथ बुरा बर्ताव कर रहते हैं। उन्हें खाना नहीं देते, उसने काम करवाते हैं और उन्हें मारते भी हैं।
अंश को मिले सबूत
वहीं दूसरी तरफ अंश और प्रेम, कोठारी एम्पायर के सबसे वफादार नौकर जीतू को पकड़कर घर लाते हैं। अंश बताता है कि उसने सीसीटीवी फुटेज में जीतू को बॉक्स बदलते देखा है। पराग को अंश की बात पर यकीन नहीं होता है। पराग, जीतू से सच जानने की कोशिश करता है। जीतू, गौतम का नाम नहीं लेता है। वह बस इतना कहता है कि उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए उसने अपनी वफादारी बेच दी।
गौतम और जीतू का कनेक्शन
जीतू के जाने के बाद अंश और राही डिस्कस करते हैं कि हो न हो इसके पीछे गौतम का हाथ है। वहीं गौतम, माही को अपना प्लान बताता है। गौतम कहता है, ‘जीतू के बारे में मैंने पता लगाया था। उसका बेटा जेल में था और बहू प्रेग्नेंट। पापा गलत काम के लिए जीतू को पैसे नहीं देते। मैंने बस इसी बात का फायदा उठाया। मैंने जीतू के बेटे को जेल से छुड़वाया और उससे कहा कि वो एग्जीबिशन में जाकर बॉक्स बदलने की एक्टिंग करे।’
खुश हो जाती है माही
गौतम आगे कहता है, ‘पापा को असली हीरे तो मिल जाएंगे, लेकिन उन्हें अपना खोया हुआ भरोसा कमाने में समय लगेगा और तब तक वो हमें इस घर से बाहर निकालने के बारे में सोच भी नहीं सकेंगे।’ गौतम का प्लान सुनने के बाद माही खुश हो जाती है और गौतम को गले लगा लेती है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


